पुणे में दो दर्दनाक घटनाएं: बंद फ्लैट में मिला लंदन से लौटी महिला का शव, 18वीं मंजिल से कूदे मां-बेटे की मौत

Woman Found Dead In Pune Flat: पुणे के पिंपरी स्थित लोढ़ा बेलमोंडो सोसायटी के बंद फ्लैट से 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख का सड़ा-गला शव मिला। वह अगस्त 2026 में लंदन से भारत लौट आई थीं।
pune two tragic incidents mugdha deshmukh mother son death
पुणे महिला की संदिग्ध मौत(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पिंपरी के गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो सोसायटी के बंद फ्लैट से 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

  • परिवार को लगता था कि मुग्धा लंदन में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन इमिग्रेशन रिकॉर्ड से उनके अगस्त 2026 में भारत लौटने का खुलासा हुआ।

  • मुग्धा ने अपनी मां को फोन पर नौकरी के इंटरव्यू में व्यस्त होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा।

Pimpri Woman Death: पिंपरी के गहुंजे इलाके में स्थित लोढ़ा बेलमोंडो सोसायटी के एक बंद फ्लैट से 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया है। परिवार लगता था कि को मुग्धा लंदन में रहकर पढ़ाई कर रही हैं, लेकिन इमिग्रेशन रिकॉर्ड से खुलासा हुआ है कि वह अगस्त, 2026 में ही भारत लौट आई थीं।

मुग्धा, छत्रपति संभाजीनगर मनपा के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता अविनाश देशमुख की बेटी थीं। जुलाई 2025 में पति के निधन के बाद वह एमबीए करने लंदन गई थीं। 23 अक्टूबर को उन्होंने अपनी मां से इंटरव्यू के सिलसिले में व्यस्त होने की बात कहकर आखिरी फोन किया था। इसके बाद मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने छत्रपति संभाजीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

pune two tragic incidents mugdha deshmukh mother son death
पुणे जहरीली शराब कांड: CID ने MCOCA कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 22 मौतों के पीछे के सिंडिकेट का पर्दाफाश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

पुलिस ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ट्रांजेक्शन की मदद से उनके पुणे स्थित फ्लैट का पता लगाया, मौके पर पहुंची पुलिस को घर से तेज दुर्गंध आई, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर बेडरूम से शव बरामद किया गया। परिवार को अपनी भारत वापसी की जानकारी न देकर अकेले रहने और मौत के पीछे के कारणों ने मामले को उलझा दिया है।

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच कर रही है। 23 अक्टूबर को मुग्धा ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उन्होंने मां को बताया था कि वह नौकरी के इंटरव्यू के लिए जल्दबाजी में हैं। परिवार के साथ हुई यह उनकी आखिरी बातचीत साबित हुई। अब पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सच सामने आएगा।

pune two tragic incidents mugdha deshmukh mother son death
चंद्रपुर में पेयजल और सिंचाई का संकट, कोल वॉशरियां बंद करने की विजय वडेट्टीवार की मांग

18वीं मंजिल से कूदे मां-बेटे, मौत

वहीं दूसरी एक घटना में डांगे चौक स्थित सिग्नेचर पार्क सोसायटी में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। 33 वर्षीय एकता मनोज भांगड ने अपने 6 वर्षीय बेटे माधव के साथ इमारत की 18वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। उनके शव इमारत के डक्ट में मिले, घटना शाम करीब 6:30 बजे की है।

एकता अपने पति मनोज (35) और बेटे के साथ सातवीं मंजिल पर रहती थीं। मनोज येरवडा की आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एकता बेटे के साथ 18वीं मंजिल पर जाती और वहां चप्पलें उतारती दिखाई दी हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक पत्र भी मिला है।