46 साल के टीचर की नाबालिग छात्रा से 'गंदी बात'! बोला- पढ़ाई पूरी होने के बाद मैं तुम्हें...

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले की स्वारगेट पुलिस ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है।
Pune News
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्वारगेट पुलिस ने एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में एक ट्यूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 46 वर्षीय सुरेश दौलत रौंदल के रूप में हुई है, जो गौरव राज बिल्डिंग, दत्तनगर, अंबेगांव, कात्रज का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, रौंदल पुणे के व्यस्त स्वारगेट इलाके में एक निजी ट्यूशन क्लास चलाता है। यह घटना गुरुवार, 9 अक्टूबर की सुबह लगभग 7:45 बजे की है, जब छात्रा क्लास में अकेली थी।

छात्रा से क्या कहा गया?

आरोप है कि उस समय रौंदल ने छात्रा से अश्लील बातें करते हुए कहा, “जब से तुम ट्यूशन में आई हो, मैं तुम्हें पसंद करता हूं। पढ़ाई पूरी होने के बाद मैं तुम्हें अपने स्कूल में नौकरी दिलाऊंगा और एक सोने की अंगूठी भी दूंगा।” इस बात से लड़की घबरा गई और उसने तुरंत अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत के बाद स्वारगेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेश रौंदल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com