मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर एआई का डंडा!, 470 करोड़ का जुर्माना, पर जेब में आए केवल 51 करोड़
पुणे ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों को ताक पर रखने वाले चालकों को एक बड़ा सबक दिया है। बढ़ते एक्सीडेंट को रोकने के लिए ट्रैफिक विभाग ने एआई ऑपरेटेड कैमरे लगाए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे जिसे महाराष्ट्र की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानियों को जोड़ने वाली जीवन रेखा माना जाता है, अब यातायात नियम तोड़ने वालो के लिए एक बड़ा सबक बन गया है।
इस हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं और नियम उल्लंघन पर लगाम कसने के लिए परिवहन विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों ने बीते एक साल में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 470 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। हालांकि, प्रशासन इस जुमनि की वसूली में बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है, क्योंकि अब तक केवल 51 करोड़ रुपये ही वसूल किए जा सके हैं।
हाई-टेक निगरानी व्यवस्था होगी चुस्त
एक्सप्रेस-वे पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत 400 से ज्यादा डाई-रिजील्यूशन सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। ये एआई कैमरे तेज रफ्तार, लेन अनुशासन का उल्लंघन, सीट बेल्ट न लगाना, मोबाइल पर बात करना और ट्रैफिक नियमों की छोटी से छोटी गलती को भी तुरंत पकड़ लेते हैं। इतना ही नहीं, अगर कोई चालक नंबर प्लेट छिपाने या बदलने की कोशिश करता है, तो यह तकनीक सही वाहन नंबर की पहचान कर ई-चालान जारी कर देती है। चालान सीधे वाहन के पंजीकृत मालिक को भेजा जाता है, जिससे किसी भी तरह की विलाई की गुंजाइश नहीं रहती।
सम्बंधित ख़बरें
जुन्नर में मातम: खेत के गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, बल्लालवाड़ी इलाके में पसरा सन्नाटा
म्हाडा घोटाला: नगर नियोजन विभाग का बिल्डरों पर हंटर, 168 लोगों की सुनवाई के बाद बड़ी कार्रवाई
नासिक शहर के वाडिया अस्पताल के पास वाली गली खोलने की मांग, मराठा महासंघ और व्यापारियों ने प्रशासन को घेरा
मीरा रोड हमला: ‘ लोन वुल्फ ’ एंगल से ATS की जांच तेज, ISIS कनेक्शन के संकेत
ये भी पढ़ें :- गणेशोत्सव की भव्यता के पीछे छिपे हाथों को सलाम! सफाई कर्मियों को बताया शहर का गौरव
27.76 लाख ई-चालान
आकड़ों के मुताबिक, एक साल में एआई प्रखली ने 27।76 लाख से अधिक ई-चालान जारी किए जिनसे 470 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया यह आंकड़ा बताता है कि एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किस पैमाने पर हो रही है। लेकिन, इस जुमाने के मुकाबले अब तक सिर्फ 51 करेंड़ रुपये की वसूली ही संभव हो पाई है। वसूली का यह कम प्रतिशत प्रशासन के लिए गंभीर वित का शिरा बन गया है।
