सोशल मीडिया पर मजाक करना पड़ेगा भारी, API प्रेमकुमार दांडिकर ने दी सख्त चेतावनी

Cyber Security Awareness: सिन्नर के जनता विद्यालय में साइबर सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम पर विशेष कार्यक्रम हुआ। पुलिस ने बच्चों को सोशल मीडिया के खतरों और अच्छे-बुरे स्पर्श से सतर्क रहने की अपील की।
Social Media Addiction Kids
सोशल मीडिया की प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कोनांबे के जनता विद्यालय में साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पॉक्सो कानून पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित।

  • सिन्नर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमकुमार दांडिकर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

  • सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और दूसरों के साथ ऑनलाइन मजाक करते समय सावधानी बरतने की सलाह।

Social Media Addiction Kids: आजकल सोशल मीडिया में लोग इस कदर डूबे है कि उसे अपने आसपास की घटनाओं की भी सुध नहीं रहती। इसमें स्कूली छात्र भी पीछे नहीं हैं। छोटे बच्चों में भी दूसरों के साथ मजाक करने की आदत बढ़ती जा रही है।

लेकिन, समय रहते इससे सावधान हो जाएं, अन्यथा किसी के साथ भी मजाक करना आपको जेल की हवा खिला सकता है, यह प्रतिपादन सिन्नर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमकुमार दांडिकर ने किया।

सिन्नर तहसील के मराठा विद्या प्रसारक समाज संस्था के जनता विद्यालय, कोनांबे में सुजलॉन कंपनी और जनता विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पॉक्सो अधिनियम' विषयक मार्गदर्शन कार्यक्रम में वे बोल रहे थे।

बच्चों को झूठे प्रलोभनों से बचकर रहना चाहिए

उन्होंने छात्रों को पॉक्सों अधिनियम की जानकारी भी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कौन सा स्पर्श अच्छा और कौन सा बुरा है, इसे पहचानकर तुरंत अपने किसी करीबी और भरोसेमंद व्यक्ति, स्कूल में शिक्षक या घर पर माता-पिता को बताएं।

झूठे झासों और लुभावने प्रलोभनों के बहकावे में आए बिना आने वाले संकटों का डटकर सामना करें, कार्यक्रम का संचालन उपशिक्षक हेमंत टिले ने किया, जबकि आभार उपशिक्षिका जयश्री गोहाड ने माना, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपशिक्षिका धनश्री जाधव, पूजा वारुंगसे सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।

Social Media Addiction Kids
नासिक में सोशल मीडिया पर बच्चों के 250 से ज्यादा अश्लील वीडियो शेयर, 23 लोगों पर केस दर्ज

अधिक उपयोग करने से बचें, सावधानी की जरूरत

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवदास डावरे, सुजलॉन कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौरभ रणदिवे, संदीप कोल्हे और विद्यालय की मुख्याध्यापिका ज्योति शिंदे उपस्थित थीं।

एपीआई दांडिकर ने आगे कहा कि मोबाइल या सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल टालना चाहिए। अनजाने में हमारे द्वारा कोई लिंक खुल जाती है और पलक झपकते ही हमारे माता-पिता का बैंक खाता खाली हो जाता है, इसलिए मोबाइल का उपयोग करते समय किसी भी अज्ञात लिंक को न खोलें, यह अपील भी उन्होंने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com