Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मूसलाधार बारिश और खडकवासला डैम से पानी छोड़ने से पुणे हुआ जलमग्न, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

पिछले दो दिन में पुणे जिले में हो रही भारी बारिश के कारण खडकवासला डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम से जलस्तर कम करने के लिए रविवार को अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सेना से मदद की मांग की है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Aug 04, 2024 | 06:16 PM

पुणे हुआ जलमग्न, सेना के जवानों की तैनाती (सोर्स: एक्स@IaSouthern)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पिछले दो दिन में पुणे जिले में हो रही भारी बारिश के कारण खडकवासला डैम का जलस्तर बढ़ गया है। डैम से जलस्तर कम करने के लिए रविवार को अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे पूरे जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने सेना से मदद की मांग की है। पुणे में मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण निचले इलाकों में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए एकता नगर में सेना की राहत टुकड़ी तैनात की गई है।

खडकवासला बांध से रविवार को अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद महाराष्ट्र के पुणे में जलमग्न आवासीय क्षेत्र में सेना के जवानों को तैनात किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि राहतकार्य के दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने एकता नगर इलाके में स्थित सोसाइटी से कुछ सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश के बाद रविवार को पुणे जिले के खडकवासला बांध से 35,000 क्यूसेक (घन फुट प्रति सेकंड) पानी छोड़ा गया।

रक्षा विभाग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘‘खडकवासला बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण पुणे के जिलाधिकारी द्वारा एहतियात के तौर पर एकता नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों मे भारतीय सेना की एक टुकड़ी तैनात करने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद सेना के जवानों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। सेना के जवानों को सिंहगढ़ रोड (एकता नगर क्षेत्र) स्थित द्वारका सोसाइटी में तैनात किया गया। पिछले दो दिन में पुणे जिले के घाट क्षेत्र में भारी बारिश हुई है।

#PuneRains

As torrential rains continue to batter #Pune, an Army Relief Column has been deployed at Ekta Nagar to combat the ensuing floods in the low-lying areas. This dedicated column comprises more than 100 personnel, including Infantry Troops, an Engineer Task Force from… pic.twitter.com/rGu9uUbhug

— Southern Command INDIAN ARMY (@IaSouthern) August 4, 2024

राहत टुकड़ी तैनात

दक्षिणी कमान भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट इसकी जानकारी दी। भारतीय सेना के सोशल मीडिया हैंडल Southern Command INDIAN ARMY पर लिखा कि ”पुणे में मूसलाधार बारिश जारी रहने के कारण निचले इलाकों में आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए एकता नगर में सेना की राहत टुकड़ी तैनात की गई है। इस समर्पित टुकड़ी में 100 से अधिक कर्मी शामिल हैं, जिनमें पैदल सेना के जवान, बॉम्बे इंजीनियर्स ग्रुप (BEG) की एक इंजीनियर टास्क फोर्स और एमएच खड़की के चिकित्सा कर्मी शामिल हैं। बचाव नौकाओं, क्वाडकॉप्टर और अन्य आवश्यक उपकरणों से लैस यह टुकड़ी लगातार हो रही बारिश के बीच तत्काल सहायता प्रदान करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अतिरिक्त टुकड़ियां स्टैंडबाय पर हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune submerged due to heavy rains army personnel took charge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2024 | 06:16 PM

Topics:  

  • Indian Army

सम्बंधित ख़बरें

1

कप्तान नहीं हो ना…तो कप्तान को भेजो, योगी राज में जवान के अपमान पर भड़के संगीत सोम, देखें- VIDEO

2

इंडियन आर्मी में जाना अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां का सपना, इस वजह से रह गया अधूरा..

3

लातों के भूत ‘घूंसों’ से नहीं मानते! ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली ना’पाक हरकत, उरी में एक जवान शहीद

4

पाकिस्तानी जासूस जैसलमेर से गिरफ्तार, DRDO गेस्ट हाउस मैनेजर पर संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.