400 करोड़ की परियोजना से बदलेगा Pune Railway Station, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

Pune Railway Station के यार्ड रीमॉडलिंग और पुनर्विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। नए प्लेटफॉर्म, स्काईवॉक और आधुनिक सुविधाओं के साथ यह परियोजना यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा अनुभव देने वाली है।
pune-railway-station-redevelopment-new-platforms-project
पुणे रेलवे स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune Railway Station Redevelopment Project: शहर के व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शामिल पुणे रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से प्रस्तावित यार्ड रीमॉडलिंग और स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का काम अब जमीन पर उतर चुका है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नए प्लेटफॉर्म नंबर 11 और 12 के निर्माण के साथ गु शेड क्षेत्र में पुराने ट्रैक हटाने का कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत दो नये आइलैंड प्लेटफॉर्म 9/10 और 11/12 बनाए जा रहे हैं।

प्लेटफॉर्म 11/12 की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 13 मीटर होगी, जबकि प्लेटफॉर्म 9/10, 750 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा होगा। इन प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेटिंग एरिया, पानी की सुविधा और शौचालय ब्लॉक जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Pune Railway Station पर अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनेगें

यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए इन नए प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट प्रस्तावित हैं, जो संगम पार्क रेलवे कॉलोनी और राजा बहादुर मोतीलाल रोड की ओर से होंगे। इससे स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा।

Pune Railway Station Project में कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। एक 6 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज प्लेटफॉर्म (एफओबी) 7/8 को 9/10 और 11/12 से जोड़ेगा, जबकि प्लेटफॉर्म 1 से 6 के लिए आधुनिक स्काईवॉक की योजना बनाई गई है।

शौचालयों का होगा नवीनीकरण

  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर, आधुनिक लाइटिंग, सीसीटीवी, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और पब्लिक इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही नये बुकिंग ऑफिस, वेटिंग एरिया और अन्य यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
  • इसके अलावा, ड्रेनेज सिस्टम सुधार, प्लेटफॉर्म सरफेसिंग, पेंटिंग, शौचालयों का नवीनीकरण, नई पाइपलाइन और जल आपूर्ति व्यवस्था जैसे बुनियादी कार्य भी किए जा रहे हैं, करीब 400 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना पुणे स्टेशन की परिचालन क्षमता बढ़ाने और यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com