Pune Municipal Corporation की अभय योजना, प्रॉपर्टी टैक्स पेनाल्टी पर 75% की छूट
Abhay Yojana: पुणे मनपा ने प्रॉपर्टी टैक्स अभय योजना लागू की है, जिसमें पेनाल्टी पर 75% छूट दी जाएगी। यह योजना 15 नवंबर से 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी और बकाया वसूली बढ़ाने पर केंद्रित है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Municipal Corporation On Property Tax: पुणे मनपा ने प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया वसूली के लिए “अभय योजना” शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस योजना के तहत बकाया करदाताओं को दंड (पेनाल्टी) में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, लेकिन जो संपत्ति धारक पहले इस योजना का लाभ ले चुके हैं, उन्हें इस बार छूट नहीं मिलेगी।
यह योजना 15 नवंबर से 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। मनपा आयुक्त नवल किशोर राम, अतिरिक्त आयुक्त पृथ्वीराज बी।पी। और टैक्स कलेक्शन विभाग के उपायुक्त अविनाश सकपाल ने यह जानकारी दी। बकाया कर वसूली बढ़ाने और नागरिकों को प्रोत्साहन देने के लिए पुणे मनपा यह योजना लागू कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
चर्चा थी कि पीएमसी चुनावों के पहले प्रशासन यह निर्णय राजनीतिक दबाव में ले रहा है, , लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय वसूली बढ़ाने के लिए लिया गया है। इस योजना में केवल पेनाल्टी राशि पर 75% की छूट दी जाएगी। मुख्य कर राशि में कोई राहत नहीं दी जाएगी, मनपा ने इस योजना से 5,408 करोड़ की वसूली का क लक्ष्य रखा है।
किन्हें नहीं मिलेगा लाभ
मनपा ने इससे पहले चार बार अभय योजना लागू की थी। उन 1,40,437 संपत्ति धारकों को इस बार छूट नहीं दी जाएगी, जिन्होंने पहले इस योजना का लाभलिया था। शहर में सुमारे 4,97,172 बकायेदार हैं, जिन्हें इस योजना का लाभमिलेगा।
ये भी पढ़ें :- CSMT Protest से लोकल ठप, सैंडहर्स्ट रोड हादसे में दो यात्रियों की मौत
मोबाइल टावर से संबंधित संपत्तियां इस योजना से बाहर रहेंगी। यह योजना पुराने पुणे क्षेत्र, पहले शामिल 9 गांवों, और बाद में शामिल 23 गांवों सभी जगह लागू होगी। 65,000 व्यावसायिक संपत्तियों से अधिक वसूली की अपेक्षा है। अधिक से अधिक नागरिकों को योजना का लाभ ले, इसलिये जागरूकता मुहिम चलाएगी जाएगी।
