- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pragatiparv Devendra Fadnavis 3000 Crore Development Projects
Maharashtra: पुणे महाराष्ट्र का ग्रोथ इंजन, 30-35 हजार करोड़ का मोबिलिटी प्लान तैयार
Pune News: ‘पुणे का प्रगतिपर्व’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और पुणे को महाराष्ट्र का प्रमुख ग्रोथ इंजन बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक

सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणेश कला क्रीड़ा मंच में आयोजित ‘पुणे का प्रगतिपर्व’ कार्यक्रम में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि पुणे महाराष्ट्र का ‘ग्रोथ इंजन’ है। उन्होंने कहा किया कि आमतौर पर हर राज्य का एक ही ग्रोथ इंजन होता है, लेकिन महाराष्ट्र के पास नवी मुंबई और पुणे जैसे दो शक्तिशाली ‘ग्रोथ इंजन’ मौजूद हैं।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, विधायक हेमंत रासने, विधायक कांबले, विधायक योगेश टिलेकर, आयुक्त नवल किशोर राम, पुणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
Nath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Pune Nasrapur Case Protest: नसरापुर कांड पर पुणे में उबाल, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
Naroshankar Temple: नारोशंकर मंदिर में लगेंगे नए गुंबद; सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप
मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं लोकहित की हैं और आम नागरिक के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने वाली हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की है कि पुणे के लिए 30 से 35 हजार करोड़ रुपये का एक व्यापक मोबिलिटी प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी विकास कार्य बिना योजना के नहीं किया जाना चाहिए। इसी सोच के तहत पुणे के लिए सुव्यवस्थित मोबिलिटी प्लान बनाया गया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Police: शहर के विस्तार के साथ पुलिस व्यवस्था मजबूत, 830 नए सिपाही स्वीकृत
पुणे को बनाया जाएगा टिकाऊ शहरः सीएम
आगामी समय में लगभग 200 किलोमीटर तक मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। शहर में 32 मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण होने से औसत गति में प्रति घंटे 5 से 10 किलोमीटर तक की बढ़ोतरी संभव होगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुणे को एक टिकाऊ शहर बनाने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये की निवेश परियोजना लागू की जा रही है। शहर में बड़े पैमाने पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए जा रहे हैं। इस्स्से शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकेगा और बांधों का पानी पीने के लिए सुरक्षित रखा जा सकेगा।
Pune pragatiparv devendra fadnavis 3000 crore development projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी
May 05, 2026 | 04:06 PMNath Sammelan in Nashik: निफाड में 10 और 11 मई को दो दिवसीय ‘नाथ सम्मेलन’; जगद्गुरु शंकराचार्य करेंगे उद्घाटन
May 05, 2026 | 03:50 PMभोपाल का ‘अजूबा’ निर्माण! 5 लाख की लागत से बनाया शौचालय, लेकिन सामने खड़ी कर दी दीवार; अब कैसे जाएंगे लोग?
May 05, 2026 | 03:43 PMचुनाव लोकतंत्र का उत्सव है, चुनाव के नतीजो पर बोली Shaina NC, विपक्ष की साजिश वाली थ्योरी को नकारा
May 05, 2026 | 03:29 PMनासिक में गोदावरी पर नया पुल शुरू: चांदशी से गंगापुर रोड का सफर आसान, 15 मिनट में पूरी होगी दूरी
May 05, 2026 | 03:26 PMनासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
May 05, 2026 | 03:10 PMपालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
May 05, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM












