पुणे में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, वाघोली-लोहेगांव में 5 मंजिला इमारतें ध्वस्त
Pune Municipal Corporation ने वाघोली और लोहेगांव में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। चार से पांच मंजिला अनधिकृत इमारतों को जेसीबी से गिराया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बुलडोजर एक्शन (सौ. सोशल मीडिया )
Pune PMC Demolition Drive: पुणे में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुणे महानगरपालिका (PMC) ने वाघोली और लोहेगांव क्षेत्रों में बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत चार से पांच मंजिला अनधिकृत इमारतों पर बुलडोजर चलाया गया।
जानकारी के अनुसार, जिन इमारतों को गिराया गया वे बिना वैध अनुमति के बनाई गई थीं या निर्माण नियमों का उल्लंघन कर खड़ी की गई थीं। महानगरपालिका ने संबंधित संपत्ति मालिकों को पहले नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था। तय समयसीमा में कार्रवाई न होने पर निगम ने खुद ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया।
जेसीबी से जमीनदोज
PMC की टीम ने जेसीबी मशीनों और अन्य भारी उपकरणों की मदद से अवैध संरचनाओं को गिराया। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था। बड़ी संख्या में पुणे महानगरपालिका कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
महाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
आरसीसी और टिन शेड संरचनाएं भी शामिल
बताया गया कि कई स्थानों पर चार से पांच मंजिल तक की इमारतें बिना मंजूरी के तैयार कर दी गई थीं। इनमें आरसीसी ढांचे के साथ-साथ टिन शेड वाले निर्माण भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में 15 दिन में होगी जमीन नापजोख, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की बड़ी घोषणा
आगे भी जारी रहेगा अभियान
महानगरपालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों के विरुद्ध निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भवन निर्माण से पहले सभी वैध अनुमतियां अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
