ठाणे में प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण स्थलों पर मनपा का शिकंजा, 68 को नोटिस और 3.50 लाख का जुर्माना

Thane Air Pollution: ठाणे में वायु गुणवत्ता बिगड़ने पर मनपा की बड़ी कार्रवाई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 निर्माण स्थलों को कारण बताओ नोटिस जारी, 3.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
Municipal Corporation takes firm action against rising air pollution in Thane
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ठाणे में 80 निर्माण स्थलों की जांच, 68 को कारण बताओ नोटिस।

  • प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

  • वायु प्रदूषण रोकने के लिए मनपा का औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।

Thane Air Pollution TMC Show Cause Notice: ठाणे शहर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ठाणे महानगरपालिका ने सख्त रुख अपनाया है। निर्माण स्थलों से निकलने वाली धूल और अन्य प्रदूषकों पर नियंत्रण के लिए मनपा के प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने शहरभर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

इस दौरान 80 निर्माण स्थलों की जांच की गई, जिनमें से 68 को नियमों का पालन नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल 3 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद कार्रवाई तेज

मुंबई उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर दिए गए निर्देशों और हाई पावर कमेटी की गाइडलाइंस के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी 29 दिशा-निर्देशों का निर्माण स्थलों पर पालन करना अनिवार्य है। इसके तहत धूल को फैलने से रोकने, प्रदूषण नियंत्रण के जरूरी इंतजाम करने और पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन करने की जांच की जा रही है।

Municipal Corporation takes firm action against rising air pollution in Thane
महाराष्ट्र में वन स्टेट वन ई-चालान परियोजना बंद नहीं होगी, 30 अप्रैल 2027 तक TCIL को मिला विस्तार

नौपाड़ा-कोपरी में सबसे ज्यादा नोटिस

ठाणे मनपा से मिली जानकारी के अनुसार, नौपाड़ा-कोपरी और उथलसर प्रभाग समिति क्षेत्र में 58 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 52 स्थलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसी तरह कलवा क्षेत्र में सात स्थलों की जांच हुई और सभी सात को नोटिस दिया गया। मुंब्रा में तीन निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से दो को नोटिस मिला।.

माजीवाड़ा-मानपाड़ा और वर्तकनगर में भी जांच

माजीवाड़ा-मानपाड़ा और वर्तकनगर क्षेत्र में 12 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इनमें से सात को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किए गए। इसी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 3.50 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

Municipal Corporation takes firm action against rising air pollution in Thane
दीपावली पर मुंबई के ऐतिहासिक कुम्हारवाड़ा की चमक बढ़ी विदेशों तक मिट्टी के दीयों की मांग, कारीगर संकट में

कापूरबावड़ी से गायमुख मार्ग पर विशेष निरीक्षण

निर्माण स्थलों के अलावा एमएमआरडीए और मेट्रो के प्रतिनिधियों के साथ कापूरबावड़ी जंक्शन से गायमुख मार्ग पर भी विशेष निरीक्षण किया गया। महानगरपालिका की मुख्य पर्यावरण अधिकारी विद्या सावंत ने स्पष्ट किया कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और ठाणे शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।