म्हाडा पुणे की 4,462 घरों की लॉटरी के लिए रिकॉर्ड 3.25 लाख आवेदन, दिसंबर के पहले सप्ताह में निकलेगी लॉटरी

Pune MHADA Housing: म्हाडा पुणे मंडल की 4,462 घरों की लॉटरी के लिए रिकॉर्ड 2.73 लाख आवेदकों ने जमा की अनामत राशि। दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा बहुप्रतीक्षित लॉटरी ड्रा।
Record response to Pune MHADA lottery
पुणे म्हाडा गृहनिर्माण लॉटरीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • म्हाडा पुणे की 4,462 घरों की लॉटरी के लिए रिकॉर्ड 3.25 लाख आवेदन।

  • 2.73 लाख आवेदकों ने अनामत राशि जमा कर उम्मीदवारी पक्की की।

  • दिसंबर के पहले सप्ताह में लॉटरी, उसी दिन विजेताओं के नाम घोषित होंगे।

Pune MHADA Housing Lottery: पुणे और आसपास के इलाकों में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे नागरिकों के बीच म्हाडा की आवास लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। म्हाडा के पुणे मंडल की ओर से 4,462 घरों के लिए निकाली गई इस लॉटरी में कुल 3 लाख 25 हजार 77 लोगों ने आवेदन किया है।

म्हाडा के इतिहास में किसी भी आवास लॉटरी के लिए प्राप्त आवेदनों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है। इनमें से 2 लाख 73 हजार 974 आवेदकों ने अनामत राशि जमा कर अपनी उम्मीदवारी भी पक्की कर ली है।

म्हाडा के पास जमा हुए 564 करोड़ रुपये

इस लॉटरी के माध्यम से म्हाडा को करीब 564 करोड़ रुपये की अनामत राशि प्राप्त हुई है। आवेदन के लिए प्रत्येक नागरिक को 708 रुपये शुल्क और 20 हजार रुपये अनामत राशि जमा करनी थी। बड़ी संख्या में लोगों के आवेदन करने से पुणे मंडल की इस आवास योजना को ऐतिहासिक प्रतिसाद मिला है।

पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और पीएमआरडीए में मिलेंगे घर

इस आवास लॉटरी के तहत पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के अंतर्गत कुल 4,462 घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें पिछली आवास लॉटरी के दौरान बच गए 558 घरों को भी शामिल किया गया है। इन घरों के लिए अलग-अलग आय वर्ग के नागरिकों ने आवेदन किया है।

Record response to Pune MHADA lottery
204 संपत्तियों के लिए आए 2,642 आवेदन! संभाजीनगर में म्हाडा का ऑनलाइन ड्रॉ संपन्न, 25.62 करोड़ राजस्व की उम्मीद

प्रारूप सूची के बाद मिलेगा आपत्ति दर्ज कराने का मौका

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब म्हाडा की ओर से स्वीकृत आवेदनों की प्रारूप सूची जारी की जाएगी। इस सूची में नाम शामिल होने या आवेदन से संबंधित किसी तरह की त्रुटि होने पर आवेदकों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद पात्र आवेदकों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

Record response to Pune MHADA lottery
ठाणे में प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण स्थलों पर मनपा का शिकंजा, 68 को नोटिस और 3.50 लाख का जुर्माना

दिसंबर के पहले सप्ताह में निकलेगी लॉटरी

पुणे म्हाडा के अधिकारियों के अनुसार, बहुप्रतीक्षित आवास लॉटरी दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। लॉटरी के दिन ही शाम को सफल आवेदकों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। ऐसे में लाखों आवेदकों को अब लॉटरी की तारीख और अपने घर का सपना पूरा होने का इंतजार है।