-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pimpri Chinchwad Municipal Election 2026 Details
Maharashtra News: चार साल बाद पुणे मनपा में चुनावी बिगुल, 165 सीटों पर मतदान
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: राज्य निर्वाचन आयोग ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड मनपा चुनाव 15 जनवरी 2026 को कराने की घोषणा की है। 165 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें 83 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Local Body Election: राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव एक ही चरण में कराने की घोषणा कर दी है। इसके तहत पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (पीएमसी पीसीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी 2026 को होंगे, जबकि मतगणना 16 जनवरी को की जाएगी।
लंबे समय से प्रशासकीय शासन में रही पुणे महानगर पालिका में लगभग चार साल बाद जनप्रतिनिधियों के चुनाव होने जा रहे हैं। इससे शहर की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।
इसलिए टलते रहे चुनाव
बता दें कि पुणे मनपा का कार्यकाल 14 फरवरी 2022 को समाप्त हो गया था। इसके बाद आरक्षण, वार्ड रचना, जनगणना और न्यायिक प्रक्रियाओं के कारण चुनाव लगातार टलते रहे। अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चुनाव 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार किए गए वार्ड ढांचे के अनुसार कराए जाएंगे, इसके चलते पुणे मनपा में नगरसेवकों की संख्या यथावत रखते हुए 165 सीटों पर चुनाव होगा। इस चुनाव पर न केवल शहर, बल्कि पूरे राज्य की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
मौत के मुहाने से खींच लाए दमकल जवान! पुणे में उफनती नदी में फंसे युवक की यूं बचाई जान, लोगों ने बजाईं तालियां
83 सीटें के लिए आरक्षित महिलाओं
आगामी चुनाव में पुणे शहर को 41 वाडों में बांटा गया है। इन वार्डों से कुल 165 नगरसेवक चुने जाएंगे। इनमें से 83 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जबकि 82 सीटें पुरुषों के लिए रहेंगी। चार सदस्यीय वार्ड प्रणाली के तहत 40 वाडों से चार-चार नगरसेवक चुने जाएंगे। वार्ड क्रमांक 38 को पांच सदस्यीय बनाया गया है, जहां मतदाताओं की संख्या लगभग 1।05 लाख होगी।
इस विशेष वार्ड को लेकर राजनीतिक दलों में रणनीतिक चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। पुणे मनपा क्षेत्र में कुल 35 लाख 51 हजार 469 पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां पूरी
निर्वाचन आयोग के मानदंडों के अनुसार हर १०० मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इसके तहत शहर में कुल 3।946 मतदान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों का निर्धारण मनपा के 15 क्षेत्रीय कार्यालयों की सीमाओं के अनुसार किया जा रहा है।
केवल वही मतदाता मतदान कर सकेंगे, जिनका नाम 1 जुलाई 2025 तक मतदाता सूची में दर्ज है। इस चुनाव में पुणे शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में कसबा पेठ, शिवाजीनगर, कोथरूड, वडगांव शेरी, पुणे कैंटोनमेंट, हडपसर, पर्वती और खडकवासला शामिल हैं।
मनपा सीमा में आने वाले ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र पुरंदर, शिरूर और भोर-वेल्हा के मतदाता भी मतदान करेंगे। शहरी और ग्रामीण मतदाताओं की संयुक्त भागीदारी से चुनाव परिणामों पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है।
पिंपरी मनपा में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना
पिंपरी-चिंचवड मनपा में 2017 के चुनाव में भाजपा और एनसीपी के बीच सीधा मुकाबला था, लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण बदल गए है। इस बार भाजपा, अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) और महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल पिपरी-चिंचवड में भाजपा का संख्याबल मजबूत दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra Nikay Chunav: महायुति साथ, लेकिन चुनाव अलग-अलग, पुणे में एनसीपी से मुकाबला तय
गठबंधन की आहट
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन कर सकती है, जबकि शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और मनसे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 2017 पिंपरी मनपा चुनाव की कुल 128 सीटों पर वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा 77। राष्ट्रवादी कांग्रेस 36 और शिवसेना ने 9। सीटों पर जीत दर्ज की।
Pune pimpri chinchwad municipal election 2026 details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMसोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Aug 05, 2026 | 07:50 AMSpider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Aug 05, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














