पुणे अलर्ट! खडकवासला बांध से नदी में छोड़ा जा रहा पानी, विसर्जन से पहले सावधान रहें पुणेवासियों
Pune News: खडकवासला बांध पूरी क्षमता से भर चुका है। प्रशासन ने गणेश विसर्जन से पहले पुणेकरों को सतर्क रहने की अपील की है।
- Written By: सोनाली चावरे
पुणे खडकवासला बांध (pic credit; social media)
Pune Khadakwasla Dam News: पुणेकरों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। शहर की पानी सप्लाई करने वाले खडकवासला प्रकल्प के चारों बांध- खडकवासला, पानशेत, वरसगांव और टेमघर पूरी क्षमता से भर चुके हैं। इस समय बांधों में कुल 29.15 टीएमसी पानी जमा है।
गणेश विसर्जन को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने गुरुवार शाम से ही मुथा नदी बेसिन में पानी का डिस्चार्ज बढ़ाना शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल स्तर की स्थिति का आकलन करने के बाद छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा और भी बढ़ाई जा सकती है।
बारिश का असर
इस मानसून सीजन में अब तक बांध तीसरी बार ओवरफ्लो हो चुके हैं। लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से इनका जल भंडार 100% भर गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर में TET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, AIMIM का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
- खडकवासला बांध में अब तक 630 मिमी बारिश
- टेमघर में सर्वाधिक 3,047 मिमी
- पानशेत में 1,979 मिमी
- वरसगांव में 1,976 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
अब तक कितना पानी छोड़ा गया?
चूंकि इस सीजन में बांध पहले भी दो बार भर चुके हैं, अब तक बांधों से नदी में कुल 22.88 टीएमसी पानी छोड़ा जा चुका है। यही वजह है कि इस समय मुथा नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है।
प्रशासन की अपील
खडकवासला परियोजना की कार्यकारी अभियंता श्वेता कुर्हाड़े ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में नदी किनारे न जाएं। गणेश विसर्जन के दौरान भीड़ और बढ़े हुए जल स्तर के चलते खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
