- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Nasrapur Case Protest Demand Fast Track Justice
Pune Nasrapur Case Protest: नसरापुर कांड पर पुणे में उबाल, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
Pune Nasrapur Case Protest NCP: नसरापुर में मासूम बच्ची के साथ हुए अत्याचार और हत्या के खिलाफ पुणे में जोरदार आंदोलन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी की मांग उठाई।
- Written By: अपूर्वा नायक

नसरपुर केस प्रोटेस्ट पुणे न्यूज़ (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Nasrapur Case Protest Demand: जिले के नसरापुर में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुए अत्याचार और उसकी निर्मम हत्या की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है।
इस अमानवीय कृत्य के विरोध में और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर ‘राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस (शरद गुट)’ पार्टी ने पुणे में जोरदार आंदोलन किया।
पार्टी के शहराध्यक्ष श्रीकांत पाटील के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला शहर अध्यक्ष स्वाती पोकले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
आलंदी में 15 करोड़ की निधि पर शिवसेना में ‘क्रेडिट वॉर’, गुटबाजी खुलकर सामने
उरुली-फुरसुंगी ने दी चेतावनी, कचरा डिपो बंद करने से पुणे में संकट गहराने के आसार
PMRDA Illegal Construction: पिंपरी-चिंचवड़ में अवैध निर्माणों की बाढ़, PMRDA पर लापरवाही के आरोप
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 527 करोड़ का संकट, ठेकेदार विवादों से बढ़ा वित्तीय बोझ
प्रदर्शनकारियों ने पीड़िता को न्याय दो और राक्षस को फांसी दो जैसे नारेबाजी की गयी। पार्टी की ओर से मांग की गई है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए ताकि दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिल सके।
पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान की जाए
आंदोलनकारियों ने कहा कि इस घटना ने मानवता को कलंकित किया है और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन को दिए गए निवेदन में चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में देरी हुई या आरोपी को बचाने का प्रयास किया गया तो और भी तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें :- आलंदी में 15 करोड़ की निधि पर शिवसेना में ‘क्रेडिट वॉर’, गुटबाजी खुलकर सामने
तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग
साथ ही, पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करने की मांग भी की गई है। इस घटना के विरोध में नसरापुर गांव और आसपास के गांवों के व्यापारियों ने अपनी दुकाने बंद रखकर शोक व्यक्त किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन सामान्य नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा व्याप्त है। आंदोलन में नगरसेवक गफूर पठाण, किशोर कांबले, दीपक जगताप, सुवर्णा सावर्डे, दीपाली कवडे सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Pune nasrapur case protest demand fast track justice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
May 05, 2026 | 02:59 PMPune Nasrapur Case Protest: नसरापुर कांड पर पुणे में उबाल, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
May 05, 2026 | 02:59 PMकोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका
May 05, 2026 | 02:52 PMवर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़
May 05, 2026 | 02:52 PMTwins Club Bhopal: चीन के 20वें वर्ल्ड ट्विन्स फेस्टिवल में ट्विन्स क्लब, भोपाल ने मचाई धूम
May 05, 2026 | 02:51 PMMP: मोहन कैबिनेट में छाया बंगाल जीत का खुमार, झालमुड़ी खाकर मंत्रिमंडल ने लिए अहम फैसले
May 05, 2026 | 02:49 PMनासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप
May 05, 2026 | 02:48 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














