Ajit Pawar के निधन के बाद पुणे मनपा का स्थापना दिवस समारोह रद्द, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
Pune Municipal Corporation ने इस वर्ष 15 फरवरी को होने वाला स्थापना दिवस समारोह रद्द करने का फैसला किया है। अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद शोक के चलते यह निर्णय लिया गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का स्थापना दिवस कैंसिल (सौ. सोशल मीडिया )
PMC Foundation Day Cancelled: पुणे महानगरपालिका ने इस वर्ष 15 फरवरी को होने वाला स्थापना दिवस समारोह रद्द करने का निर्णय लिया है।
हर साल इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सादगी बरतने का फैसला लिया है।
हाल ही में पूर्व डीसीपी और पुणे के पालकमंत्री रहे अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके निधन से महाराष्ट्र भर में शोक की लहर है और राज्य सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक भी घोषित किया था। इसी शोक के माहौल को ध्यान में रखते हुए पुणे मनपा ने समारोह रद्द करने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
आयुक्त नवलकिशोर राम की घोषणा
मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम ने स्पष्ट किया कि स्थापना दिवस पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि इस समय उत्सव के बजाय दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देना अधिक उचित है और यही कारण है कि कार्यक्रमों को निरस्त किया गया है।
पहले चल रही थीं कार्यक्रमों की तैयारियां
सूत्रों के अनुसार, राज्य में शोक घोषित होने के बावजूद मनपा स्तर पर स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां जारी थीं। हालांकि बाद में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रमों को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें :- 9 फरवरी को पुणे मनपा की पहली जनरल बॉडी मीटिंग, महापौर-उपमहापौर चुनाव के साथ स्थायी समिति गठन
सादगी और संवेदनशीलता पर जोर
मनपा के इस फैसले को प्रशासनिक संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का समर्थन किया है। अब स्थापना दिवस पर औपचारिक आयोजन नहीं होंगे और कार्यक्रमों को पूरी तरह स्थगित रखा जाएगा।
