- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Corporation Elections Have Raised The Political Temperature In The City
Pune News: Municipal Election से पहले पवार परिवार की सियासी रणनीति ने बढ़ाई हलचल
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र में जल्द ही निकाय चुनाव का आयोजन हो सकता है। ऐसे में Pune Municipal Corporation Election जैसे ही निकट आ रहा है, वैसे ही शहर में सियासत गर्मा रही है।

शरद पवार Vs अजित पवार (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News: पुणे महानगरपालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर का राजनीतिक तापमान भी बढ़ता जा रहा है। प्रारूप प्रभाग रचना पर हुई आपत्तियों और सुनवाई की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।
अब बस अंतिम प्रभाग रचना की घोषणा की प्रतीक्षा है। ऐसे समय में सभी प्रमुख दलों ने अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने पर जोर देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में हुई फूट के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि उपनगरों में मतदाताओं का झुकाव किस ओर होगा। इसी पृष्ठभूमि में शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार दोनों का विशेष ध्यान हडपसर विधानसभा क्षेत्र पर केंद्रित है।
पिछले दो दिनों से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार लगातार हडपसर क्षेत्र में सक्रिय है। शनिवार और रविवार को उन्होंने दिनभर विभिन्न इलाकों का दौरा किया, नागरिकों से संवाद साधा और लोगों की समस्याएं सुनीं सुबह से लेकर देर रात तक उनका यह दौरा जारी रहा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए, हडपसर विधानसभा से विधायक चेतन तुपे अजीत पवार गुट के एनसीपी नेता हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नगरसेवक संख्या बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए अजीत पवार ने हडपसर से ही चुनावी तैयारी का बिगुल फूंक दिया है। महायुति के साथ विधानसभा चुनाव में अजीत पवार को अपेक्षित सफलता मिली थी। इसलिए, अब उनका लक्ष्य महापालिका चुनाव में बड़ी संख्या में नगरसेवकों को जिताना है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर के बाद अब पुणे यूनिवर्सिटी में आंदोलन! अभिजीत दीपके का ऐलान, 11 जून को सड़कों पर दिखेंगे काॅकरोच
156 हिरासत में तो सिर्फ 78 पर ही एक्शन क्यों? पुणे रेव पार्टी कांड में NCP नेता रोहिणी खड़से का पुलिस पर हमला
NCC का युवाओं को बड़ा तोहफा! PM इंटर्नशिप योजना के तहत पुणे-मुंबई में लगेंगे प्लेसमेंट कैम्प, ऐसे मिलेगा मौका
विकास की नई राह पर डोडा: टनल, हाईवे और ‘पर्पल रेवोल्यूशन’ ने कैसे बदली जम्मू-कश्मीर के इस जिले की तकदीर?
ये भी पढ़ें:- Ch. Sambhaji Nagar: मराठवाड़ा में 260 TMC पानी की कमी, 70% हिस्सा सूखाग्रस्त घोषित
BJP का वर्चस्व तोड़ने राकां के दोनों गुट जुटे
पुणे में भाजपा का वर्चस्व तोड़ने के लिए वे पूरी ताकत झोंकते दिखाई दे रहे हैं। हडपसर इस बार पुणे महापालिका चुनाव का हॉटस्पॉट बनने जा रहा है। भाजपा के वर्चस्व को तोड़ने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुटों ने अपनी-अपनी रणनीति मैदान में उतार दी है। हडपसर में होने वाली यह टक्कर न केवल स्थानीय बल्कि पूरे पुणे की चुनावी समीकरणों पर गहरा असर डालने वाली है। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरदचंद्र पवार गट) भी हडपसर को लेकर सक्रिय हो गई है। पाटर्टी के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप इसी क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भले ही वे चुनाव हार गए हों, लेकिन उनका जनसंपर्क आज भी मजबूत है। यही वजह है कि शरद पवार को उम्मीद है कि इस इलाके से उन्हें अच्छा समर्थन मिलेगा।
Pune municipal corporation elections have raised the political temperature in the city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














