-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mnc To Acquire 2226 Hectares Of Land For Beautification Of Mula Mutha River
नदी सौंदर्याकरण में अटका पेंच, सरकार से फंड नहीं लेकिन PMC ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune MNC द्वारा मुला मुठा नदी के सौंदर्यीकरण के लिए 22.26 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस काम को लेकर महापालिका और रक्षा विभाग के बीच समझौता करार होने जा रहा है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune News In Hindi: मुला-मुठा नदी सौंदर्यीकरण परियोजना के लिए पुणे महापालिका द्वारा कुल 22.26 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें संगमवाड़ी स्थित रक्षा विभाग की जमीन, मुंढवा क्षेत्र में महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा बॉटनिकल गार्डन की जमीन और कोरेगांव पार्क स्थित वन विभाग की जमीन शामिल हैं।
रक्षा विभाग ने अपनी जमीन पर काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। आने वाले सप्ताह में इस जमीन के बदले किए जाने वाले काम को लेकर महापालिका और रक्षा विभाग के बीच समझौता करार होने जा रहा है। मुला-मुठा नदी के लगभग 44.4 किलोमीटर लंबे किनारे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
पीपीपी प्रोजेक्ट धीमी गति से बढ़ रहा
नदी सुधार योजना के तहत एक चरण का काम पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर चल रहा है, लेकिन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण काम धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने दी है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
राज्य सरकार से फंड आने का इंतजार किए बिना पुणे मनपा सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में मुठा नदी पुनरुज्जीवन प्रोजेक्ट का कार्य शुरू करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के चलते एकता नगर, विठ्ठलनगर और निंबजनगर जैसे निवासी क्षेत्रों को मुठा नदी के बाढ़ से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। वडगांव खुर्द से राजाराम तक नदी सुधार प्रोजेक्ट के छठे स्टेज का काम जल्द ही शुरू होने के संकेत पुल हैं। इस कार्य के लिए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन फंड से 300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। लेकिन यह फंड अब तक मनपाको प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद मनपा ने इस भरोसे पर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है कि सरकार से धनराशि जल्द उपलब्ध होगी।
सरकार से नहीं मिला है फंड
मुठा नदी पुनरुज्जीवन प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद केवल सौंदर्याीकरण ही नहीं, बल्कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा करना भी है। इस प्रोजेक्ट में नागरिकों के लिए पाथ वे और जॉगिंग ट्रैक बनाना, वृक्षारोपण, घाटों का विकास और नदी से मिलने वाले नालों का नियोजन भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें :- मोबाइल ने बदली संचार की तस्वीर, सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रहे लैंडलाइन कनेक्शन
300 करोड़ रुपये के फंड का भेजा था प्रस्ताव
गौरतलब है कि 25 जुलाई 2024 को खडकवासला डैम प्रोजेक्ट के जल प्रवाह क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से एकता नगर क्षेत्र की कई सोसायटियों और दुकानों में पानी घुस गया था। इससे हुए नुकसान के बाद नागरिकों के पुनर्वसन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। इसके तहत विठ्ठलवाडी (हिंगणे खुर्द) में प्रस्तावित सिंहगढ़ रोड पुलिस स्टेशन के पीछे स्थित महापालिका की जमीन पर क्लस्टर डेव्हलपमेंट प्रोजेक्ट प्रस्तावित है। महापालिका ने इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। 15वें वित्त आयोग के नियमों के अनुसार एकता नगर जैसे क्षेत्रों के लिए आपदा निवारण फंड का उपयोग किया जा सकता है। इसी आधार पर पुणे महानगरपालिका ने 26 जून 2025 को राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपए का फंड देने का प्रस्ताव भेजा था।
Pune mnc to acquire 2226 hectares of land for beautification of mula mutha river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














