पुणे विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 23.91% और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 31.34% मतदान

Pune MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद के पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक स्नातक क्षेत्र में 23.91% और शिक्षक क्षेत्र में 31.34% मतदान दर्ज किया गया।
Pune MLC Election Voting Upadate
पुणे में मतदान केंद्र के बाहर लगी मतदाओं की कतारफोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे स्नातक क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 23.91% मतदान

  • पुणे शिक्षक क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 31.34% मतदान

  • स्नातक क्षेत्र में 3.80 लाख से अधिक और शिक्षक क्षेत्र में 61 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं।

Pune MLC Election Voting Upadate: महाराष्ट्र विधान परिषद के पुणे विभाग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23.91 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 31.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चार घंटों में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत कम रहा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 90,846 मतदाताओं ने मतदान किया

पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3 लाख 80 हजार 19 मतदाता पंजीकृत हैं। इनके लिए 741 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कुल 90 हजार 846 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

इनमें 65 हजार 667 पुरुष, 25 हजार 178 महिलाएं और एक तृतीयपंथी मतदाता शामिल हैं। इस दौरान पुरुषों का मतदान प्रतिशत 26.61, जबकि महिलाओं का 19.14 प्रतिशत रहा।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 19,413 मतदाताओं ने वोट दिया

वहीं, पुणे विभाग शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 61 हजार 940 मतदाता पंजीकृत हैं। इनके लिए 310 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे तक यहां 19 हजार 413 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 12 हजार 574 पुरुष और 6 हजार 839 महिलाएं शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 33.29, जबकि महिलाओं का 28.30 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Pune MLC Election Voting Upadate
महाराष्ट्र विधान परिषद स्नातक चुनाव: अगर √ लगाया तो वोट जाएगा बेकार, जानें बैलेट पेपर पर कैसे करें सही वोटिंग?

मतदान के लिए 11 प्रकार के पहचान पत्र मान्य

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) के अलावा 10 अन्य प्रकार के पहचान दस्तावेजों को मान्यता दी गई है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी एवं निजी संस्थानों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, सांसदों और विधायकों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थानों के सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री या डिप्लोमा प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र (यूडीआईडी) शामिल हैं।

Pune MLC Election Voting Upadate
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी की चौथी सूची जारी, एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट वाले 1,15,697 किसानों के नाम शामिल

शाम 4 बजे तक होगा मतदान

विभागीय आयुक्त एवं निर्वाचन निर्णय अधिकारी शीतल तेली-उगले ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। मतदान का समय शाम 4 बजे तक निर्धारित है। प्रशासन ने मतदाताओं से वैध पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय के भीतर अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com