पुणे MLC चुनाव: सुबह 10 बजे तक स्नातक में 8.86% और शिक्षक सीट पर 12.94% मतदान, शांतिपूर्ण जारी वोटिंग

Pune MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद की पुणे विभाग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए मतदान जारी। सुबह 10 बजे तक पुणे स्नातक सीट पर 8.86%, शिक्षक सीट पर 12.94% मतदान हुआ।
Pune Graduate Teachers MLC Election Voting
पुणे में मतदान केंद्र में वोटिंग के बाद मतदाताफोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे स्नातक सीट पर 8.86%, शिक्षक सीट पर 12.94% मतदान

  • सुबह 10 बजे तक के आंकड़े; शुरुआती दो घंटों में शिक्षक मतदाता आगे

  • पुणे स्नातक सीट पर 8.86%, शिक्षक सीट पर 12.94% मतदान

Pune MLC Election Voting: महाराष्ट्र विधान परिषद की पुणे विभाग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। सुबह 10 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 8.86 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती दो घंटों में मतदान के मामले में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगे रहा।

पुणे जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 160 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 72 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। सदाशिव पेठ स्थित सर परशुरामभाऊ महाविद्यालय (एसपी कॉलेज) के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 72 तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के केंद्र क्रमांक 158, 159 और 160 पर मतदाताओं की अच्छी उपस्थिति दिखाई दी।

इस बीच, रास्ता पेठ स्थित एजुकेशन सोसायटी के आबासाहेब अत्रे स्कूल के मतदान केंद्र पर विभागीय आयुक्त शीतल तेली-उगले ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Pune Graduate Teachers MLC Election Voting
पुणे मतदान केंद्र पर लगी वोटरों की कतारफोटो नवभारत

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 34 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान

विभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक कुल 34,363 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 26,204 पुरुष, 8,158 महिलाएं और एक तृतीयपंथी मतदाता शामिल हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 10.22, महिलाओं का 6.20 और तृतीयपंथी मतदाताओं का 4.76 प्रतिशत रहा। कुल मतदान प्रतिशत 8.86 दर्ज किया गया।

Pune Graduate Teachers MLC Election Voting
महाराष्ट्र विधान परिषद स्नातक चुनाव: अगर √ लगाया तो वोट जाएगा बेकार, जानें बैलेट पेपर पर कैसे करें सही वोटिंग?

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 12.94 प्रतिशत मतदान

पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 8,017 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 5,590 पुरुष और 2,427 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 14.80, जबकि महिलाओं का 10.04 प्रतिशत रहा। इस अवधि में किसी तृतीयपंथी मतदाता के मतदान करने की सूचना नहीं थी। निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 12.94 दर्ज किया गया।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया जारी रही। अगले चरणों में मतदान प्रतिशत में होने वाली बढ़ोतरी पर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजर रहेगी।

Pune Graduate Teachers MLC Election Voting
पुणे में मतदान केंद्र में वोटरफोटो नवभारत
Pune Graduate Teachers MLC Election Voting
पुणे में कल स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान, वोट डालने के लिए 11 तरह के पहचान पत्र होंगे मान्य

पुणे जिले में 232 मतदान केंद्र

बता दें कि पुणे जिले के 232 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। पुणे जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 160 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 47, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति और मतदान सामग्री के वितरण का काम पूरा कर लिया गया है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com