पुणे MLC चुनाव, 2 दिन में तय होंगे उम्मीदवार, महायुति में टिकट की खींचतान तेज

Pune Graduate Constituency: महाराष्ट्र विधान परिषद के पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की घोषणा के साथ ही महायुति में उम्मीदवारी को लेकर हलचल तेज है। BJP जल्द ही नामों का ऐलान करेगी।
Pune Legislative Council Elections
मंत्री चंद्रकांत पाटिल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Legislative Council Elections: महाराष्ट्र विधान परिषद के पुणे विभाग स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की घोषणा के साथ महायुति में उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

भाजपा, शिवसेना और राकां के इच्छुक नेताओं ने दोनों सीटों पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पुणे स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भाजपा के उम्मीदवारों के नाम अगले 2 दिनों में तय कर लिए जाएंगे।

पुणे स्नातक सीट पर दावेदारी को लेकर खींचतान

पुणे विभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिले शामिल है। मौजूदा विधायक अरुण लाड का कार्यकाल समाप्त होने के कारण इस सीट पर चुनाव हो रहा है। चुनाव की घोषणा के साथ ही महायुति के घटक दलों ने सीट पर दावेदारी शुरू कर दी है।

भाजपा की ओर से शरद लाड के नाम की चर्चा है और उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क बढ़ाया है। वहीं राकां की ओर से प्रताप उर्फ भैय्या माने के नाम की चर्चा है। ऐसे में स्नातक सीट किस घटक दल के खाते में जाएगी, इस पर महायुति के भीतर नजरें टिकी है।

Pune Legislative Council Elections
महाराष्ट्र की 265 तहसीलों में सूखा घोषित, मदद से कोई वंचित नहीं रहेगा, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया आश्वस्त

शिक्षक सीट पर भी महायुति के भीतर तालमेल बैठाने की कवायद

शिक्षक सीट पर भी महायुति के भीतर तालमेल बैठाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस सीट से दावेदारी जता रहे विभिन्न घटक दलों के नेताओं ने अपने स्तर पर तैयारियां और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वहीं शीर्ष नेतृत्व सर्वसम्मति से ऐसा उम्मीदवार मैदान में उतारने की रणनीति बना रहा है जो विपक्षी गठबंधन को कड़ी टक्कर दे सके।

दूसरी ओर, विपक्षी दल भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहे हैं और अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। महायुति के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर बनने वाली सहमति या असंतोष पर विपक्षी खेमे की पैनी नजर बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में पुणे विभाग की राजनीति और अधिक गरमाने के आसार हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com