स्कूल छोड़ने के बहाने 14 साल की नाबालिग से दरिंदगी, पुणे में 18 साल का आरोपी गिरफ्तार
Pune Crime News: पुणे के विश्रांतवाडी इलाके में 14 साल की नाबालिग से बलात्कार के आरोप में 18 साल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने BNS और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकत्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Minor Girl Physical Abuse Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर में 18 वर्षीय एक युवक को 14 वर्षीय किशोरी से दुषकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 4 दिसंबर को विश्रांतवाडी इलाके में हुई थी। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉस्को एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत शिकायत दर्ज की गई है।
यह घटना पुणे के विश्रांतवाडी इलाके में चार दिसंबर को उस समय हुई, जब पीड़िता स्कूल जा रही थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की दोस्ती पीड़िता से लगभग दो महीने पहले हुई थी। वारदात वाले दिन, आरोपी ने पीड़िता को अपनी मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने की पेशकश की।
सुनसाल जगह पर किया दुष्कर्म
हालांकि, पीड़िता को स्कूल छोड़ने जाने के बजाय, आरोपी कथित तौर पर उसे एक सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी।
सम्बंधित ख़बरें
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
यह भी पढ़ें:- ‘शारीरिक सुख दो तभी…’, सीनियर डॉक्टर ने रखी डर्टी डिमांड, नर्स ने उठाया खौफनाक कदम
पिता की शिकायत के बाद केस दर्ज
धमकी के बावजूद, पीड़िता ने साहस जुटाया और तीन दिन बाद यानी सात दिसंबर को अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद, पीड़िता के पिता ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (1) और 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
