Pune:बिल्डरों की मनमानी पर रोक, MHADA का सख्त आदेश; लॉटरी विजेताओं को बड़ी राहत
Pune MHADA Lottery: पुणे म्हाडा लॉटरी के विजेताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने निजी बिल्डरों को फ्लैट रजिस्ट्रेशन में अड़चनें न डालने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Pune Housing Scheme MHADA( Source: Social Media )
Pune Housing Scheme MHADA: पुणे म्हाडा लॉटरी के विजेताओं यानी खरीदारों के लिए राहत भरी खबर आई है। प्रशासन ने उन निजी बिल्डरों को कड़े निर्देश जारी किए हैं जो फ्लैट के दस्त पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया में अनावश्यक अड़ंगे डाल रहे थे।
पुणे म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल साकोरे ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र लाभार्थी को तकनीकी या वित्तीय कारणों से परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
दरअसल, सितंबर 2025 में 4,186 घरों के लिए निकाली गई लॉटरी में ’20 प्रतिशत सर्वसमावेशक योजना’ के तहत निजी विकासकों के प्रोजेक्ट भी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!
किसानों का नहीं अडानी का भला करना चाहती है सरकार, बिजली बिल माफी पर हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा हमला
नतीजों के बाद लाभार्थियों को भुगतान के लिए 5 अप्रैल तक का समय दिया गया था, लेकिन बैंक लोन की प्रक्रिया में देरी के कारण कई लोग समय सीमा के भीतर राशि जमा नहीं कर पाए।
लोन की प्रक्रिया में देरी से हुई परेशानी
इसी का फायदा उठाकर कुछ बिल्डर लाभार्थियों पर दबाव बना रहे थे कि समय पर रजिस्ट्रेशन न होने की स्थिति में उनका कब्जा रद्द कर दिया जाएगा, म्हाडा की इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
जिसके बाद प्रशासन ने अब लिखित चेतावनी जारी कर बिल्डरों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने को कहा है। म्हाडा के इस हस्तक्षेप से उन मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जो होम लोन की कागजी कार्रवाई के चलते तनाव में थे।
यह भी पढ़ें:-पुणे ट्रैफिक पर ब्रेक, 61 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
म्हाडा ने स्पष्ट किया है कि बैंक प्रक्रियाओं के लिए लाभार्थियों को अतिरिक्त समय देना बिल्डरों की जिम्मेदारी है। साथ ही, लाभार्थियों से भी अपील की गई है कि वे अपनी बकाया राशि का भुगतान जल्द पूरा करें ताकि घर का सपना हकीकत बन सके, राहुल साकोरे ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और किसी भी नागरिक को अपने ही घर के लिए प्रताड़ित नहीं होने दिया जाएगा।
