Pune Metro Line 3: पिंक लाइन का रूट, 17 स्टेशन, टाइमिंग, किराया और कनेक्टिविटी की पूरी डिटेल

Pune Metro Line 3 Connectivity: पुणे मेट्रो की पिंक लाइन 4 नवंबर से शुरू होगी। हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर तक का रूट, 17 स्टेशन, पहली और आखिरी मेट्रो का समय, किराया और कनेक्टिविटी की पूरी जानकारी।
Pune Metro Line 3 route and station list
पिंक लाइन मेट्रो(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे मेट्रो की नई पिंक लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।

  • इस 23.2 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन के निर्माण में लगभग 8,313 करोड़ रुपये की लागत आई है।

  • माण से जिला न्यायालय की ओर पहली मेट्रो सुबह ठीक 6 बजे रवाना होगी।

Pune Metro Line 3 Route And Station List: पुणे मेट्रो की नई-नवेली पिंक लाइन (Line 3) का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है। 4 नवंबर से ही यह लाइन सभी पुणेकरों को अपनी सेवा देने के लिए पूरी तरह तत्पर होगी।

पर इस सेवा में कोई कमी या चूक न हो, इसी वजह से इसके शेड्यूल, टाइमिंग, फेयर और कनेक्टिविटी से जुड़ी हर अहम जानकारी इस विशेष रिपोर्ट में पेश है।

उद्घाटन और प्रोजेक्ट का बजट

इस महत्वाकांक्षी मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन समारोह म्हालुंगे-बालेवाड़ी स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा अजीत पवार भी शामिल रहे।

लगभग ₹8,313 करोड़ की लागत से तैयार यह 23.2 किमी लंबी एलिवेटेड मेट्रो लाइन भारत की पहली ऐसी मेट्रो प्रोजेक्ट है, जिसे राष्ट्रीय मेट्रो रेल नीति 2017 के तहत डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर यानी PPP मॉडल पर विकसित किया गया है।

रूट, स्टेशन्स और कवरेज

पुणेरी मेट्रो के नाम से लोकप्रिय यह पिंक लाइन माण और हिंजवडी IT पार्क को शिवाजीनगर से जोड़ती है।

इस कॉरिडोर पर कुल 23 स्टेशन्स हैं, जिनमें से शुरुआती चरण में 17 स्टेशन्स यात्रियों के लिए खोले जा रहे हैं। इनमें से 10 स्टेशन्स पर दोनों सीढ़ियां और 7 स्टेशन्स पर एक सीढ़ी चालू रहेगी। 2 अन्य स्टेशन्स नवंबर 2026 के अंत तक और शेष 4 स्टेशन्स जनवरी 2027 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

यह लाइन हिंजवडी, औंध, बानेर, बालेवाड़ी, महालुंगे, गणेशखिंद रोड और शिवाजीनगर जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरती है और दैनिक 2 से 2.5 लाख यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगी।

Pune Metro pink line line 3 route and station list
पुणे मेट्रो पिंक लाइन रूट(सोर्स: पुणे मेट्रो PMRDA)

टाइमटेबल और संचालन शेड्यूल

माण से जिला न्यायालय की ओर पहली मेट्रो सुबह 6 बजे रवाना होगी। वहीं माण से जिला न्यायालय की ओर अंतिम मेट्रो रात 10:30 बजे मिलेगी, जबकि जिला न्यायालय से मान की ओर अंतिम मेट्रो रात 11:40 बजे छूटेगी।

मेट्रो सेवाएं रोजाना 17 घंटे 30 मिनट तक चालू रहेंगी। माण से जिला न्यायालय तक की 23.3 किमी दूरी तय करने में लगभग 45 मिनट का समय लगेगा।

पिंक लाइन मेट्रो की फ्रीक्वेंसी

पीक आवर्स में सुबह 07:30 से 09:30 बजे और शाम 5 से 8 बजे के दौरान हर 5 मिनट 30 सेकंड में ट्रेनें मिलेंगी। नॉन-पीक आवर्स में सुबह 6 से 07:30, 09:30 से 5 और रात 8 से 23:40 बजे के दौरान हर 10 मिनट में ट्रेन उपलब्ध रहेगी।

Pune Metro Line 3 route and station list
2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

टिकट दरें और किराया स्लैब

PMRDA द्वारा तय किए गए किराया ढांचे के अनुसार, दूरी के हिसाब से टिकट दरें निम्नलिखित हैं।

महामेट्रो की मौजूदा लाइनों (पीसीएमसी से स्वारगेट और वनाज से रामवाड़ी) पर अधिकतम किराया ₹35 है, जबकि लाइन 3 पर अधिकतम किराया ₹62 है, जो ₹27 अधिक है। PPP मॉडल के कारण इसका किराया इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर निर्धारित करने का प्रावधान है।

Pune Metro Line 3 route and station list
PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

कनेक्टिविटी, सुविधाएं और पर्यावरण संरक्षण

जिला न्यायालय स्टेशन पर लाइन 3 का सीधे महामेट्रो की लाइन 1 (पिंपरी-चिंचवड़ से स्वारगेट) और लाइन 2 (वनाज से रामवाड़ी) से इंटरकनेक्शन रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए महामेट्रो और लाइन 3 दोनों नेटवर्क पर काम करने वाला एक कॉमन मोबाइल ऐप तैयार किया गया है।

स्टेशनों के पास PMPML बसें, ऑटो-रिक्शा, कैब सेवाएं, ई-बाइक्स और पिक-अप/ड्रॉप-ऑफ ज़ोन उपलब्ध कराए गए हैं। इस लाइन में 7.60 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित है, जो इसकी बिजली जरूरत का लगभग 30% हिस्सा पूरा करेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 350 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।