Pune Metro Line 3 का पहला चरण जल्द होगा शुरू, हिंजवड़ी से शिवाजीनगर तक सफर होगा आसान
Pune Metro Line 3 first phase to start soon: शिवाजीनगर से मान तक 13.3 किमी रूट पर मेट्रो की सेवा जल्द शुरू होगी, जिससे हिंजवड़ी आईटी हब तक यात्रा तेज, आसान और सुविधाजनक बनेगी।
- Written By: अनन्या तिवारी
पुणे मेट्रो लाईन 3 फेस 1 प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-AI)
Pune Metro Line 3 Phase 1 Launch: पुणेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 का पहला चरण जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू होने जा रहा है। शिवाजीनगर और हिंजवड़ी आईटी हब को जोड़ने वाली इस मेट्रो परियोजना के पहले चरण का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में आर. के. लक्ष्मण स्टेशन से मान (Maan) तक 13.3 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इस हिस्से में कुल 12 मेट्रो स्टेशन तैयार हो चुके हैं।
पूरी मेट्रो लाइन लगभग 23 किलोमीटर लंबी है, जिसमें कुल 23 स्टेशन बनाए गए हैं। पहले चरण में ट्रैक बिछाने, थर्ड रेल विद्युतीकरण और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम का कार्य भी पूरा हो चुका है। अब आवश्यक सुरक्षा मंजूरी और अंतिम औपचारिकताओं के बाद यात्रियों के लिए सेवा शुरू की जाएगी।
आईटी कर्मचारियों और यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से सबसे अधिक फायदा हिंजवड़ी आईटी पार्क में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगा। वर्तमान में शिवाजीनगर से हिंजवड़ी तक सड़क मार्ग से यात्रा करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है, लेकिन मेट्रो शुरू होने के बाद यह सफर लगभग 45 मिनट तक कम हो जाएगा। इससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और लोगों का समय भी बचेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Girish Mahajan Viral Photo: सोशल मीडिया पर गिरीश महाजन की तस्वीरें वायरल, थाने पहुंचा मामला; जानें क्या है सच
मातोश्री पगडंडी सड़क योजना अधूरी, इस वर्ष भी गड़चिरोली के किसानों की राह नहीं होगी आसान
मिठाई के नाम पर बिक रहा था जहर, तुकाराम मुंढे की टीम ने जब्त किया 1300 किलो से ज्यादा मिलावटी मावा
निशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और शल्यक्रिया की सुविधा, सिरसी में आरोग्य महोत्सव को मिला शानदार प्रतिसाद
महिला ट्रेन ऑपरेटर संभालेंगी मेट्रो संचालन
पुणे मेट्रो लाइन-3 प्रोजेक्ट की एक खास विशेषता यह भी है कि मेट्रो का संचालन 100 महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी भी बढ़ेगी।
16 रुपये से शुरू होगा मेट्रो का किराया
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम किराया 16 रुपये प्रस्तावित किया गया है। हालांकि अंतिम किराया संरचना को लेकर प्रक्रिया जारी है और इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Pune Water Crisis: खडकवासला जलाशय समूह में बचा सिर्फ 4.13 TMC पानी, 31 अगस्त तक लगा सख्त जल कोटा
पीपीपी मॉडल पर तैयार हुई 8,500 करोड़ की परियोजना
करीब 8,500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही यह परियोजना केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और निजी भागीदारी (PPP मॉडल) के सहयोग से विकसित की जा रही है। पहले चरण के उद्घाटन के बाद शेष मार्ग पर भी जल्द संचालन शुरू करने की तैयारी है। इस परियोजना के पूरी तरह चालू होने से पुणे शहर और पिंपरी-चिंचवड़ के बीच सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा।
