Pune: ससुराल की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने की आत्महत्या, चार आरोपियों पर केस दर्ज
Pune में ससुराल पक्ष की शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
दहेज में चलते महिला ने की आत्महत्या (सौ. सोशल मीडिया )
Woman Commited Suicide In Pune: शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और तलाक लेने के लिए मानसिक दबाव बनाने से तंग आकर एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
कोंढवा पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आत्महत्या करने वाली महिला का नाम दिशा नीलेश शाह (25) है। इस मामले में हितश्री संदेश शाह (57) ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति नीलेश शाह, सास संगीता शाह, देवर प्रशांत शाह (तीनों नि। भुगांव) और ननद ममता बोरा (नाशिक) के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दिशा का विवाह नीलेश दिलीप शाह के साथ जैन समुदाय की रीति-रिवाजों के अनुसार 20 दिसंबर 2024 को हुआ था। नीलेश निजी नौकरी करता है। शादी के बाद उसने दिशा को नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
ये भी पढ़ें :- Jalna Municipal Corporation: जालना में कई दुकानें सील, आयुक्त का सख्त फरमान
तनाव में थीं दिशा
- शादी के बाद से ही परिवार के सभी सदस्य उसे कई तरह मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे थे। 29 सितंबर को पति नीलेश, संगीता शाह और ममता वोरा दिशा को लेकर उसके मायके आए।
- ननद ममता वोरा ने शिकायतकर्ता (हिती) से कहा कि दिशा से शादी ही क्यों की। नीलेश ने कहा कि उसे घर-गृहस्थी जमानी नहीं आती। और वे उसे मायके में छोड़कर चले गए।
- 28 सितंबर को नीलेश और संगीता शाह उसके कपड़े लेकर आए, उस समय नीलेश ने कहा कि वह दिशा से तलाक लेना चाहता है। उन दोनों ने दिशा के साथ झगड़ा किया और गहने छीनकर चले गए। इससे दिशा मानसिक तनाव में थी। 3 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे, शिकायतकर्ता एटीएम से पैसे निकालने गई थीं। जब वे लौटीं, तो दिशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
