पुणे में Katraj Kondhwa Road Widening को मंजूरी, एक दशक पुराना प्रोजेक्ट होगा शुरू
पुणे की Katraj Kondhwa Road Widening Project को राज्य स्तर पर मंजूरी मिल गई है। 50 मीटर चौड़ी सड़क बनने से ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक
कटराज कोंढवा रोड चौड़ीकरण परियोजना (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Katraj Kondhwa Road Widening Project: पुणे शहर की बहुप्रतीक्षित कात्रज-कोंढवा सड़क चौड़ीकरण परियोजना को आखिरकार बड़ी प्रशासनिक सफलता मिल गई है। राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति ने इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के अंतिम प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
इस फैसले से पहले चरण में 50 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। करीब एक दशक से लंबित यह परियोजना अब जल्द ही धरातल पर उतरने की उम्मीद है।कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण है यह मार्ग Katraj Kondhwa Road शहर के यातायात ढांचे के लिए रीढ़ की हड्डी माना जाता है।
यह सड़क पुणे-सातारा (एनएच-48) और पुणे-सोलापुर (एनएच-65) जैसे दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ती है। भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण यहाँ वर्षों से भीषण ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। शुरुआत में इस सड़क की चौड़ाई 84 मीटर प्रस्तावित थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण की जटिलताओं और भारी वित्तीय लागत को देखते हुए इसे संशोधित कर 50 मीटर करने का निर्णय लिया गया।
मंत्रालय में हुई बैठक
इस परियोजना को गति देने में महानगर पालिका आयुक्त और जिलाधिकारी के समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोमवार को मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व व वन) की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्रशासन के अनुसार, राज्य सरकार का औपचारिक आदेश प्राप्त होते ही सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
सड़क कात्रज कोंढवा शहर की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत आवश्यक है। भूमि अधिग्रहण की अड़चनों के कारण यह प्रोजेक्ट वर्षों से लंबित था। शासन के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों के चलते अब यह बाधा दूर हो गई है। हम जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
– नवलकिशोर राम, आयुक्त
Katraj Kondhwa Road Project से कनेक्टिविटी सुधरेगी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राजस चौक पर 260 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसके सुचारू संचालन के लिए 400 मीटर लंबे सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ट्रैफिक डायवर्जन में आसानी होगी।
पुणे के ट्रैफिक प्रबंधन के लिए यह परियोजना एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगी। परियोजना पूर्ण होने के बाद शहर के दक्षिणी हिस्से में यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा और नागरिकों को घंटों लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी।
ये भी पढ़ें :- Bhiwandi Municipal Corporation स्थाई समिति चुनाव, सत्ता की कुर्सी के लिए सियासी जोड़तोड़ तेज
परियोजना का स्वरूप व विशेषताएं
- पहला चरणः परियोजना के पहल चरण में कुल 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क का विकास किया जाएगा।
- भूमि अधिग्रहणः 129 संपत्तिय से लगभग 52,630 वर्ग मीटर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।
- अवसंरचनाः 50 मीटर चौड़ सड़क के साथ दोनों ओर सर्विस रोड और वर्षा जल निकासी के लिए ‘यू-ड्रेन’ का निर्माण होगा।
- ग्रेड सेपरेटरः यातायात को निर्बाध बनाने के लिए माउली नगर क्षेत्र में ग्रेड सेपरेटर बनाया जाएगा।
