Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में एक और हिट एंड रन का मामला, NCP नेता के बेटे ने SUV से टेम्पो को मारी टक्कर, देखें वीडियो

पूर्व उप महापौर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के नेता बंडू गायकवाड़ के बेटे ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी गाड़ी से एक टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 18, 2024 | 07:43 AM

पुणे में एक और हिट एंड रन का मामला (फोटो सौजन्यः वीडियो स्क्रीनग्रैब)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के पूर्व उप महापौर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के नेता बंडू गायकवाड़ के बेटे ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी गाड़ी से एक टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि हादसे के वक्त बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ गायकवाड़ नशे में था। इस हादसे का एक वीडियों भी सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एसयूवी रास्ते से आ रहे मुर्गियों से भरे टेम्पो से टकरा जाती है। हादसे के कारण टेम्पो की मुर्गियां रास्ते पर गिर जाती है। इस  घटना में दोनों गाडियों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि टेम्पो चालक और उसका सहायक भी हादसे में घायल हो गए।

HMVs of Maha will NEVER show you this news of Sharad Pawar NCP’s party leader’s son drunken driving & causing this horrific accident 👇🏻👇🏻
We in SM should make it VIRAL👇🏻👇🏻pic.twitter.com/Ul3KQCiZtL
— PallaviCT (@pallavict) July 17, 2024

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बंद होने पर पैदल चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

पुणे में एक और हिट एंड रन मामले से मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला

पुणे हिट एंड रन: अमीरजादे अपराधियों के लिए शुरू करें पिज्जा पकोड़ा योजना, फडणवीस से लोंढे की मांग

हादसे में एनसीपी नेता के बेटा भी घायल

पुलिस ने बताया कि बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ गायकवाड़ (25) गलत दिशा में ‘टाटा हैरियर’ चला रहा था, जिससे मंगलवार तड़के पुणे स्थित मंजरी-मुंधवा रोड पर यह हादसा हो गया, जिसमें वह भी घायल हो गया।  पुलिस के अनुसार हादसे के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने सौरभ गायकवाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज की है, जो कथित तौर पर लापरवाही से और गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। हमने उसे हिरासत में नहीं लिया है, क्योंकि अभी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।”

दो महीने में तीसरा वीवीआईपी हिट एंड रन का मामला

जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में बीते दो महीने में यह तीसरा वीवीआईपी हिट एंड रन का मामला है। इससे पहले मई महीने में पुणे के कल्याणी नगर में 17 साल के नाबालिग ने पोर्श कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। इस हादसे के दो महीने बाद 7 जुलाई को मुंबई के वर्ली में शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह ने बीएमडब्ल्यू से एक महिला को टक्कर मार दी थी। इसमें 45 साल की महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने शिवसेना नेता के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Pune hit and run case ncp leader son hits tempo with suv 3 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2024 | 07:28 AM

Topics:  

  • Pune hit and run

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.