नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक बंद होने पर पैदल चल रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
Nagpur Road Accident: नागपुर के रानी दुर्गावती चौक पर तेज रफ्तार मालवाहक की टक्कर से महिला की मौत। बाइक खराब होने पर पैदल चल रहे दंपति को वाहन ने कुचला, पुलिस ने किया मामला दर्ज।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर हादसा, सड़क दुर्घटना,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Hit and Run Case: नागपुर पांचपावली धानांतर्गत रानी दुर्गावती चौक पर एक भयानक हादसा सामने आया। दोपहिया वाहन बंद पड़ने के कारण पैदल जा रहे पति-पत्नी को एक माल वाहन के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन अनियंत्रित होकर रास्ते पर खड़े दूसरे माल वाहन से टकरा गया। पत्नी की उपचार मिलने से पहले ही मौत हो गई, वहीं पत्ति का उपचार जारी था।
मृतक लाभलक्ष्मीनगर, कलमना बस्ती निवासी केसरबाई टुंडीलाल शरणागत (43) बताई गई। पुलिस ने उनके पति टुंडीलाल (53) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे टुंडीलाल और केसर अपनी मोटरसाइकिल क्र. एम.एच.40-ए.जेड. 7629 पर घर जा रहे थे।
रानी दुर्गावती चौक रोड पर समर्पण अस्पताल के सामने उनकी बाइक अचानक बंद पड़ गई। इसीलिए केसर बाइक से उतर गई, जबकि टुंडीलाल बाइक धकेल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आए माल वाहन क्र.एम.एच.40-सी.टी.0098 के चालक न्यू खसाला निवासी भास्कर ब्रिजलाल राऊत (42) ने केसर को टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
माल वाहन की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि वाहन अनियंत्रित हो गया। केसर और टुंडीलाल को टक्कर मारने के बाद भास्कर का वाहन सड़क पर खड़े दूसरे माल वाहन से भिड़ गया। केसर को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पति-पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल ले जया गया, जहां डॉक्टर ने केसर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भास्कर के अलावा रास्ते पर अपना वाहन खड़े करने वाले दूसरे माल वाहन चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। उसने नो पार्किंग जोन में अपना वाहन रास्ते में खड़ा किया था। उसकी वजह से पति-पत्नी रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हुए।
अनियंत्रित सिटी बस की टक्कर से राहगीर की मौत
एक अन्य हादसा कपिलनगर थाना क्षेत्र में भी हुआ। मनपा की सिटी बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक राहगीर को रौंद डाला। इसके बाद एक ई-वेडिकल को टक्कर मार दी। मृतक कामनानगर, कलमना निवासी योगेश गजानन कावले बताए गए।
पुलिस ने योगेश के भाई मंगेश की शिकायत पर चालक देवानंद राममिलन सीसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुवार की सुबह 11:30 बजे योगेश ऑटोमोटिव बौक से पैदल रास्ता पार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना, डिप्रेशन से जूझ रही बेटी संग मां ने दी जान; इलाके में पसरा सन्नाटा
इसी दौरान टेकानाका से कामठी की ओर जा रहे बस चालक ने सामने बल रहे दोपहिया वाहन क्र. एम.एच.49-बी. एक्स 8459 को टक्कर मार दी। बस ने योगेश को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें रोदते हुए काफी दूर तक घसीटता ले गया।
