पुणे में पुलिस के हाथ लगा मोबाइल चोर का पूरा गिरोह, एक ही संगीत कार्यक्रम से उड़ाए लाखों के 36 फोन
पुणे में एक चोरी का मामला सामने आ रहा है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक संगीत समारोह के दौरान कई मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 14 गैजेट बरामद किए गए हैं।
- Written By: प्रिया जैस
मोबाइल चोरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे में एक मामला सामने आया है, जहां संगीत कार्यक्रम के दौरान फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने एक संगीत समारोह के दौरान कई मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 गैजेट बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इन मोबाइल की कीमत लाखों में हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को खराडी इलाके में आयोजित हुए संगीत समारोह के दौरान 4.87 लाख रुपये मूल्य के 36 मोबाइल फोन चोरी हो गए थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हे बाद में 20 वर्षीय एक युवक ने चंदन नगर पुलिस से संपर्क किया तब पता चला। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी और कार्रवाई शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे को मिली बड़ी सौगात, वाराणसी-हडपसर ‘Amrit Bharat Express’ का 24 अप्रैल को उद्घाटन
पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर कर्मचारी संगठनों का बड़ा ऐलान, Sasoon Hospital पर असर की आशंका
‘छोटी मछली गिरफ्तार शार्क अभी भी बाहर’, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले की गिरफ्तारी पर रोहित पवार का तंज
Pune Water Crisis Alert: एक दिन छोड़कर जलापूर्ति पर विचार, 1 मई तक होगा फैसला
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
चंदन नगर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “18 अक्टूबर को खराडी इलाके के एक मैदान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया था। हमें कार्यक्रम में मोबाइल चोरी होने की कई शिकायतें मिलीं। हमने शिकायतें दर्ज कीं और पाया कि चोरी की घटनाओं के पीछे एक गिरोह है। प्राप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए।”
यह भी पढ़ें- पुणे के मंडई मेट्रो स्टेशन में लगी आग, सेवाओं में नहीं कोई असर, स्थानीय सांसद मुरलीधर मोहोल ने घटना की दी जानकारी
चार लोगों को किया गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा, “पुलिस टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें से दो हैदराबाद और दो मुंबई से हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई बड़ा गिरोह चोरी की इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।”
यह भी पढ़ें- BJP के 99 उम्मीदवारों की सूची में सिर्फ एक उत्तर भारतीय का आया नाम, जनता समेत संजय उपाध्याय भी हुए नाराज
(एजेंसी इनपुट के साथ)
