पुणे की 14 मंजिला इमारत में आग! 15 साल के लड़के की मौत, गैस सिलेंडर फटा
Pune Fire Incident: पुणे की 14 मंजिला इमारत में आग लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और 5 घायल हुए। गैस सिलेंडर फटने से 2 दमकलकर्मी भी घायल हुए, आग पर काबू पा लिया गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune News: पुणे में शुक्रवार को 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अपराह्न के समय उंद्री में जगदंबा भवन रोड पर स्थित मार्वल आइडियल सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अभियान के दौरान गैस सिलेंडर फट गया, जिससे दो अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया, “पांच दमकल गाड़ियां और एक यांत्रिक सीढ़ी वाला वाहन घटनास्थल पर भेजा गया।
जब दमकलकर्मी पानी पाइप लेकर ऊपरी मंजिलों पर पहुंचे और आग बुझानी शुरू की तो एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे दो दमकलकर्मी और तीन निवासी घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
यह भी पढ़ें- लोगों को उपजिला अस्पताल की प्रतीक्षा, सिरोंचा के ग्रामीण अस्पताल के भरोसे तहसील के नागरिक
इस घटना में 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है तथा जले हुए स्थानों को ठंडा किया जा रहा है।
