पुणे की लाइब्रेरी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर पाया काबू, जलकर खाक हुआ सामान
पुणे के नवी पेठ इलाके में एक लाइब्रेरी में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। पेठ इलाके में स्थित इस लाइब्रेरी में सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका है, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।
- Written By: प्रिया जैस
पुणे आग (सौजन्य-एएनआई)
पुणे: पुणे के नवी पेठ इलाके में एक लाइब्रेरी में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। पेठ इलाके में स्थित इस लाइब्रेरी में सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका है। गरीमत की बात ये रही कि जिस समय लाइब्रेरी में आग लगी सुबह 6.30 बजे उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को काबू में किया।
पुणे की इस लाइब्रेरी में लगी ये आग इतनी भीषण थी कि लाइब्रेरी के अंदर का सारा सामान किताबें और फर्नीचर जलकर राख हो गया और कुछ नहीं बचा। आग पर काबू पाने के लिए 4 फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों की मदद लेनी पड़ी। ये आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कल ही लाइब्रेरी में पेस्ट कंट्रोल कराया गया था।
दमकल विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
पुणे सिटी फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर राजेश जगताप ने आग और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
#WATCH | Maharashtra: Pune City Fire Department Fire Officer Rajesh Jagtap says, "The fire broke out at the library at 6:30 am. We put out the fire using 4 fire brigades and 2 water tankers. There has been no casualty or injury. The fire has been doused. The library has been… https://t.co/ttIucwaIiv pic.twitter.com/hlZ3tsjls5 — ANI (@ANI) October 19, 2024
ऑफिसर राजेश जगताप ने बताया
पुणे सिटी फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर राजेश जगताप ने बताया, “लाइब्रेरी में सुबह 6:30 बजे आग लग गई। हमने 4 फायर ब्रिगेड और 2 पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई। कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। आग बुझा दी गई है। लाइब्रेरी में फर्नीचर, कंप्यूटर और किताबें समेत सब कुछ नष्ट हो गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हमें बस इतना पता है कि कल रात पेस्ट कंट्रोल किया गया था…”
