पेड़ बचाओ, भविष्य बचाओ, गरवारे स्टेडियम में पेड़ कटाई के खिलाफ छात्रों का पोस्टकार्ड आंदोलन

Sambhajinagar Environmental Activism: संभाजीनगर के गरवारे स्टेडियम में प्रस्तावित साउथ पवेलियन के लिए पेड़ों की कटाई के विरोध में छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों का आंदोलन तेज हो गया है।
Save Trees, Save the Future: Students' Postcard Movement Against Tree Felling at Garware Stadium
Chhatrapati Sambhajinagar Garware Stadium Tree Cutting Protest ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Garware Stadium Tree Cutting Protest: छत्रपति संभाजीनगर गरवारे स्टेडियम में प्रस्तावित साउथ पवेलियन निर्माण के लिए 75 पेड़ों व पडेगांव क्षेत्र में सड़क परियोजना के लिए हजारों पेड़ों की कटाई के खिलाफ पर्यावरण प्रेमी नागरिकों का विरोध लगातार जारी है।

अब पेड़ों को बचाने के लिए विभिन्न स्कूलों के छात्र भी आगे आए हैं। करीब दो हजार छात्रों ने पोस्टकार्ड पर संदेश लिखकर पेड़ों को बचाने की अपील की है। महानगरपालिका ने गरवारे स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए साउथ पवेलियन निर्माण का निर्णय लिया है और इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

इस काम के लिए 75 पेड़ों की कटाई करनी पड़ेगी, जिसका स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने विरोध किया है। इसी तरह मुंबई हाईवे परियोजना के लिए पडेगांव क्षेत्र में कई हेरिटेज ट्री सहित हजारों पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है।

इसके खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों ने अब न्यायालय में भी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। शनिवार को नागरिक एक बार फिर गरवारे स्टेडियम परिसर में एकत्र हुए, जहां पेड़ों को बचाने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।

मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। साथ ही महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम द्वारा कलाग्राम को जमीन महानगरपालिका को न देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

नागरिकों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है और इसमें विद्यार्थियों को भी आगे आना चाहिए। इसी अपील के बाद सरस्वती भुवन शिक्षण संस्था और एमजीएम स्कूल के लगभग दो हजार छात्रों ने पोस्टकार्ड के माध्यम से पेड़ न काटने की अपील लिखी है। यह पत्र जल्द ही जिला प्रशासन को सौंप जाएंगे।

इस मौके पर प्रदीप शिंदे, शिरीष कुलकर्णी, रूपेश कलंत्री, प्रकाश पाखरे, डॉ. उमा महाजन, प्रणव महाजन और सुरेश तोडकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

2 हजार छात्रों ने लिखे पत्र

इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने गरवारे स्टेडियम परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया, प्लास्टिक कचरा एकत्र कर पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाने की अपील की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com