पुणे ट्रैफिक पर ब्रेक, 61 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Pune Flyover Project: पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए FC रोड को पुराने मुंबई हाईवे से जोड़ने वाले 61 करोड़ के फ्लाईओवर को मंजूरी मिली है। इससे शिवाजीनगर व प्रमुख हॉटस्पॉट्स पर ट्रैफिक दबाव कम होगा
- Written By: अंकिता पटेल
Pune Traffic Relief ( Source: Social Media )
Pune Traffic Relief: पुणे शहर में वाहनों की रेंगती रफ्तार और ट्रैफिक के भारी बोझ को कम करने की दिशा में पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। फग्र्युसन कॉलेज (एफसी) रोड से पुराने पुणे-मुंबई हाईवे को सीधे जोड़ने वाले एक अत्याधुनिक फ्लाईओवर के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।
61 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या कम होगी, बल्कि शिवाजीनगर क्षेत्र के पुनर्विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
ट्रैफिक हॉटस्पॉट्स पर दबाव होगा कम वर्तमान में एफसी रोड, जंगली महाराज (जेएम) रोड, संचेती चौक और शिवाजीनगर क्षेत्र पुणे के सबसे व्यस्त ट्रैफिक ‘हॉटस्पॉट्स’ माने जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1239 ऑटो रिक्शाओं पर गिरी गाज, वसूला भारी जुर्माना
राशन कार्ड के लिए 2.5 लाख की जाए आय सीमा, मुंबई जनता दल ने सरकार को दी 30 दिनों की मोहलत
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
भारतीय रेलवे की वॉटरपोलो टीम ने जीता गोल्ड, वेस्टर्न रेलवे के 6 जांबाजों ने चमकाया देश का नाम!
पीक ऑवर्स के दौरान इन इलाकों से दापोड़ी या पिंपरी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को महज कुछ किलोमीटर का फासला तय करने में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है।
नया फ्लाईओवर बनने के बाद यह सफर मिनटों में तय होगा, जिससे वाहन चालकों के ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी राहत यह है कि इसके लिए किसी निजी जमीन के अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है। फ्लाईओवर का पूरा मार्ग सरकारी जमीन ( (भूजल विभाग, कृषि आयुक्तालय और साखर संकुल) से होकर गुजरेगा।
मनपा प्रशासन को है रेलवे की एनओसी का इंतजार
संबंधित विभागों के साथ सकारात्मक चर्चा हो चुकी है और जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया सुगम रहने की उम्मीद है। पुणे महानगर पालिका के परियोजना विभाग के प्रमुख दिनकर गोजारे ने बताया कि चूंकि प्रस्तावित फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरेगा, इसलिए रेलवे प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य है।
61 करोड़ रुपये के इस्टीमेट को मंजूरी मिल चुकी है। हमने रेलवे विभाग के साथ औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है। जैसे ही वहां से एनओसी प्राप्त होगी, टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
कैसा होगा डिजाइन ?
प्रशासन द्वारा तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के अनुसार, यह फ्लाईओवर तकनीकी रूप से काफी उन्नत होगा।
प्रारंभिक हिस्साः यह भूजल विभाग के गेट से शुरू होकर साखर संकुल तक 2 लेन का होगा।
विस्तारः साखर संकुल के आगे इसे 3 लेन में तब्दील किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Pune पुलिस का AI कमाल: बाणेर में शुरू हुआ स्मार्ट FIR सिस्टम, शिकायत प्रक्रिया हुई आसान
कनेक्टिविटीः पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर सुगम आवाजाही के लिए 2 रैंप बनाए जाएंगे।
विशेष लेनः भविष्य के शिवाजीनगर बस स्टैंड को ध्यान में रखते हुए एक समर्पित लेन बनाई जाएगी, जो सीधे एसटी बसों को स्टैंड तक ले जाएगी।
