Pune में युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने छह को पकड़ा, जांच जारी
Pune के चंदननगर में राजमाता जिजाऊ ऑक्सीजन पार्क में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक दोस्त गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Dec 08, 2025 | 01:32 PM
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Pune News In Hindi: चंदननगर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम को राजमाता जिजाऊ ऑक्सीजन पार्क इलाके में हुई। हमलावरों ने युवक के साथ मौजूद एक दोस्त पर भी हमला किया।
इस हमले में मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद चंदननगर इलाके में तनाव का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
ये भी पढ़ें :- Purandar Airport भूमि अधिग्रहण, किसानों ने DA की बैठक का सर्वसम्मति से बहिष्कार किया
सम्बंधित ख़बरें
1 मई 1960 महाराष्ट्र दिवस: विरासत की बात, शौर्य, अस्मिता और इतिहास का गौरवशाली दिन
Mumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
अहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
Navi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
पुलिस कर रही जांच
- प्राथमिक जांच में यह हत्या प्रेम संबंध को लेकर जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने प्रथमेश शंकर दारकू (20), यश रवींद्र गायकवाड (19), जानकीराग परशुराम वाघमारे (18), महादेव पाडुरंग गंगासागरे (19) और बालाजी आनंद पैदापुरे 119, सभी नि। बोराटे बस्ती, चंदननगर) को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम लखन बालू सकट (18, चंदननगर) है।
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकट और उसका दोस्त शनिवार शाम सात बजे चंदननगर के राजमाता जिजाऊ ऑक्सीजन पार्क परिसर में रुके हुए थे, तभी हमलावर वहां आए, हमलावरों ने सकट और उसके दोस्त से गाली-गलौज की और दोनो के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उन्होंने सकट पर चाकू से हमला किया, हमलावरों ने सकट के साथ मौजूद उसके दोस्त पर भी चाकू से हमला किया।
- घटना की जानकारी मिलते ही चंदननगर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ निरीक्षक सीमा ढाकणे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
Pune chandan nagar youth murder oxygen park 6 accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 08, 2025 | 01:32 PM
