पुणे के चाकण-हिंजवड़ी के विकास को मिलेगी रफ्तार, सड़क-पानी और जल निकासी के कामों की डेडलाइन तय

Hinjewadi Road Land Acquisition: पुणे के चाकण व हिंजवड़ी औद्योगिक क्षेत्रों में जाम व जलभराव रोकने को प्रशासन की बड़ी पहल। चाकण में 31 दिसंबर तक हटेंगे अतिक्रमण, हिंजवड़ी में 6 सड़कों का निर्माण जल्द।
Target set to remove encroachments from rivers and streams in Chakan by December 31
पुणे बुनियादी ढांचा, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चाकण में 31 दिसंबर तक नदी-नालों से अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य।

  • हिंजवड़ी की छह डीपी सड़कों के लिए एक महीने में टीडीआर प्रक्रिया पूरी होगी।

  • दिसंबर 2026 से सड़क विकास कार्य शुरू करने की तैयारी।

Pune Infrastructure Action Plan: पुणे के प्रमुख औद्योगिक और आईटी क्षेत्रों में यातायात जाम, बाढ़, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन ने अब समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की पहल की है।

चाकण औद्योगिक क्षेत्र में नदी-नालों पर हुए अतिक्रमण हटाने से लेकर हिंजवड़ी-माण-मारुंजी की छह प्रस्तावित विकास योजना (डीपी) सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण तक की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने दिए हैं।

चाकण में 31 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने और हिंजवड़ी क्षेत्र में एक महीने के भीतर हस्तांतरणीय विकास अधिकार (टीडीआर) की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही दिसंबर 2026 से सड़क विकास के काम शुरू करने की तैयारी है।

जिलाधिकारी डुडी की अध्यक्षता में हुई अलग-अलग समीक्षा बैठकों में चाकण और हिंजवड़ी के औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों को लंबित प्रस्ताव, भूमि अधिग्रहण, जल निकासी, यातायात प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं के काम निर्धारित समय में पूरे करने के निर्देश दिए गए।

चाकण में बाढ़ रोकने के लिए अतिक्रमण पर कार्रवाई औद्योगिक क्षेत्र में बारिश के दौरान बाढ़ की समस्या को देखते हुए नदियों, नालों और चाकण प्राकृतिक जल प्रवाह के रास्तों पर हुए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है। संबंधित विभागों को अपने कार्यक्षेत्र में अतिक्रमणों की जानकारी देने और 31 दिसंबर तक कार्रवाई पूरी करने को कहा गया है। जलसंपदा विभाग और विशेषज्ञ सलाहकारों की मदद से प्रमुख नालों का तकनीकी अध्ययन कर 15 दिनों में जल

निकासी के उपाय तय करने के निर्देश दिए गए हैं। पुणे-नाशिक महामार्ग के चौड़ीकरण और यू-टर्न जंक्शन के विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा यातायात पुलिस को समन्वय से काम करने को कहा गया है। तलेगांव फेज-5 से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 60 को जोड़ने वाली सड़क का काम भी 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Target set to remove encroachments from rivers and streams in Chakan by December 31
दिवाली पर घंटों बिजली गुल! महावितरण का रटा-रटाया जवाब...लाइन का काम चल रहा है; नासिक में व्यापारी-नागरिक बेहाल

हिंजवड़ी की छह सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण

हिंजवड़ी-माण-मारुंजी क्षेत्र में यातायात जाम कम करने के लिए छह डीपी सड़कों के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज होगी। इनमें से दो सड़कों के लिए किसानों ने एफएसआई के माध्यम से सहमति जताई है।

शेष चार सड़कों के लिए जमीन मालिकों के साथ बैठक कर सहमति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी ने एक महीने में टीडीआर प्रक्रिया पूरी कर सभी छह सड़कों का समयबद्ध कार्यक्रम अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा है।

हिंजवडी में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज, जंक्शन सुधार, सड़क मरम्मत और अतिक्रमण हटाने के कामों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, बाणेर, बालेवाड़ी और हिजबड़ी फेज-2 व 3 के मेट्रो स्टेशनों तक लास्ट माइल कनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर दिया गया है।

दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की योजना है। चाकण में ओरिजिन डेस्टिनेशन सर्वेक्षण के आधार पर एमआईडीसी, औद्योगिक संगठनों और पीएमपीएमएल को बस सेवा का नियोजन करने को कहा गया है।

Target set to remove encroachments from rivers and streams in Chakan by December 31
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गैंग में फंसा रहे लॉरेंस बिश्नोई और शहजाद भट्टी, सामने आया तरीका

प्रशासन के सामने प्रमुख समय सीमाएं

  • 31 दिसंबर 2026 : चाकण औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी करना।

  • 31 दिसंबर 2026: तलेगांव फेज-5 से एनएच-60 को जोड़ने वाली सड़क का काम पूरा करना।

  • 15 दिन: चाकण के प्रमुख नालों और जल प्रवाह मागाँ का अध्ययन कर जल निकासी के उपाय तय करना।

  • एक महीना हिंजवडी-माण-मारुंजी की छह डीपी सड़कों के लिए टीडीआर प्रक्रिया पूरी करना।

  • दिसंबर 2026: हिंजवड़ी क्षेत्र में सड़क विकास कार्य शुरू करने का लक्ष्य।

  • दो टीएमसी पानी हिंजवड़ी और आसपास के क्षेत्र की जरूरतों के लिए विस्तृत जलापूर्ति योजना तैयार करना।