सास से विवाद के बाद कारोबारी की बहू ने दी जान, मौत से भड़का मायका पक्ष; घर और मंगल कार्यालय में तोड़फोड़

Pune Payal Jhambre Suicide: पुणे के कारोबारी झांबरे परिवार की बहू पायल (29) ने मुकुंदनगर में फंदा लगाकर खुदकुशी की। घटना से आक्रोशित मायके वालों ने झांबरे के घर व मंगल कार्यालय में तोड़फोड़ की।
Payal Jhambre, the 29-year-old daughter-in-law of a businessman, died by suicide in Pune
पुणे पायल झांबरे खुदकुशी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में कारोबारी की 29 वर्षीय बहू पायल झांबरे ने आत्महत्या की।

  • मृतका की तीन साल की बेटी; मायके पक्ष ने प्रताड़ना के आरोप लगाए।

  • घटना के बाद रिश्तेदारों ने घर और मंगल कार्यालय में तोड़फोड़ की।

Pune Dowry Harassment Case: महाराष्ट्र के पुणे स्थित मुकुंदनगर इलाके में 29 वर्षीय पायल जंबरे पाटिल की आत्महत्या के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। पुलिस ने मृतका के पति अक्षय जंबरे पाटिल को गिरफ्तार किया है।

वहीं, ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पायल के मायके वालों ने शादी के बाद से ही सोने की मांग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

आत्महत्या से पहले भेजा था संदेश

स्वारगेट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक यशवंत निकम के मुताबिक, पायल पुणे-सतारा रोड के पास पुणे स्थित मुकुंदनगर में अपने ससुराल वालों के साथ रहती थीं। रविवार को उनका कथित तौर पर सास के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपना वैवाहिक घर छोड़कर चली गईं।

सोमवार सुबह पायल ने कुछ लोगों को संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए उनकी सास जिम्मेदार होंगी। परिवार और ससुराल वालों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में वह घर के पास स्थित एक अपार्टमेंट के दूसरे फ्लैट में छत के पंखे से लटकी मिलीं।

Payal Jhambre, the 29-year-old daughter-in-law of a businessman, died by suicide in Pune
पुणे में तेज बारिश से मनपा के सफाई दावों की खुली पोल: कोथरूड, बावधन में जलभराव से ठप हुआ यातायात

हर दिवाली 10 तोला सोने की मांग का आरोप

पायल के चाचा ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनसे सोने की मांग करते थे। परिवार का दावा है कि हर दिवाली पर 10 तोला सोना मांगा जाता था। इस साल भी ऐसी मांग किए जाने का आरोप है। मायके पक्ष ने कहा कि वे किसान हैं और सूखे जैसे हालात के कारण इतनी बड़ी मांग पूरी करना संभव नहीं था।

Payal Jhambre, the 29-year-old daughter-in-law of a businessman, died by suicide in Pune
नांदेड़ में किसानों का फूटा गुस्सा! श्रीराम और बजाज फाइनेंस के दफ्तरों में तोड़फोड़

बेटी के जन्म पर भी प्रताड़ना का दावा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2022 में गर्भावस्था के दौरान पायल पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाया गया था। 30 मार्च 2023 को बेटी के जन्म के बाद अस्पताल में ससुराल वालों ने कथित तौर पर विवाद किया और मां-बेटी की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया।

तोड़फोड़ के बाद इलाके में तनाव

पायल की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर ससुराल वालों के घर, दफ्तर और मैरिज हॉल में तोड़फोड़ की। इससे इलाके में तनाव फैल गया। पुणे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पायल पहले आईटी क्षेत्र में काम करती थीं और उनकी तीन साल की बेटी है।