- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Blast Case Court Grants Bail To Accused Cites Delay In Tria
पुणे विस्फोट मामला: अदालत ने दी आरोपी को जमानत, मुकदमे में देरी का दिया हवाला
Pune Blast Case: मुंबई उच्च न्यायालय ने 2012 के पुणे विस्फोट मामले में एक आरोपी को लंबे समय से जेल में बंद होने और मुकदमे में देरी का हवाला देते हुए जमानत दे दी।
- Written By: आंचल लोखंडे

पुणे विस्फोट मामला: आरोपी को दी अदालत ने जमानत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: मुंबई उच्च न्यायालय ने 2012 के पुणे विस्फोट मामले में एक आरोपी को लंबे समय से जेल में बंद होने और मुकदमे में देरी का हवाला देते हुए जमानत दे दी। न्यायमूर्ति ए. एस. गडकरी और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की पीठ ने मंगलवार को पारित आदेश में कहा कि आवेदक फारूक बागवान 12 साल से अधिक समय से जेल में है और निकट भविष्य में मुकदमा पूरा होने की संभावना बहुत कम है। उच्च न्यायालय ने कहा कि 170 गवाहों में से वर्तमान में केवल 27 की ही निचली अदालत में गवाही दर्ज हुई है।
इसके अलावा, वर्तमान अपराध के अलावा बागवान का कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं है। अदालत ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि निकट भविष्य में मुकदमे के समाप्त होने की संभावना बहुत कम है। अब तक कानून का यह निर्धारित सिद्धांत है कि किसी भी आरोपी को जल्द मुकदमे की प्रक्रिया पूरी होने का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है।” पीठ ने बागवान को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
अगस्त 2012 को हुए थे पांच विस्फोट
पुणे के व्यस्त जंगली महाराज रोड पर एक अगस्त 2012 को पांच विस्फोट हुए, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इन विस्फोट का प्रभाव कम था। राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दिसंबर 2012 में बागवान को मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि ये विस्फोट इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादी कतील सिद्दीकी की मौत का बदला लेने के लिए किए गए थे, जिसकी जून 2012 में पुणे की यरवदा जेल में हत्या कर दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑपरेशन टाइगर’ की सुगबुगाहट: शिंदे के संपर्क में ठाकरे गुट के सांसद, पीएम से मुलाकात में तय हुआ रोडमैप
मनमाड-इंदौर रेल परियोजना: किसानों को मिले 6 गुना मुआवजा, सांसद शोभा बच्छाव ने लोकसभा में उठाई मांग
लैंगिक समानता केवल सामाजिक विचार नहीं, सुशासन की आवश्यकता – डॉ. नीलम गोर्हे
पश्चिम रेलवे की 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े: मुंबई, भावनगर और भुज के यात्रियों को जुलाई तक मिलेगी राहत
ये भी पढ़े: टैक्स की मार! आयात शुल्क हटने से सस्ते विदेशी कपास ने बढ़ाया संकट, स्थानीय किसान बेहाल
कुल 9 लोगों को गिरफ्तार
एटीएस ने विस्फोटों में कथित भूमिका के लिए कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने आरोप लगाया कि बागवान ने सह-आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के लिए सिम कार्ड खरीदने के मकसद से अपने कंप्यूटर पर जाली दस्तावेज तैयार किए थे और साजिश उसकी दुकान परिसर में रची गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pune blast case court grants bail to accused cites delay in tria
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लारिजानी की हत्या पर भड़के मोजतबा खामेनेई, कहा – खून की एक-एक बूंद की कीमत चुकानी होगी
Mar 18, 2026 | 11:55 PMपाकिस्तान का बड़ा फैसला: भारतीय विमानों के लिए 24 अप्रैल तक बंद रहेगा हवाई क्षेत्र, बढ़ी पाबंदियां
Mar 18, 2026 | 11:30 PMकब है रामनवमी 2026? तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mar 18, 2026 | 11:30 PMचैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Mar 18, 2026 | 11:14 PMEid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद
Mar 18, 2026 | 11:00 PMChaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Mar 18, 2026 | 10:59 PMHindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग
Mar 18, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














