Pune में आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू, हर घर तक पहुंचेगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

Pune में आज से पल्स पोलियो वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत हुई है। पुणे जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग, जिला हॉस्पिटल औंध और पुणे महानगरपालिका के संयुक्त प्रयास से इस अभियान की शुरुआत की गई है।
पोलियो वैक्सीनेशन
पोलियो वैक्सीनेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Pune News In Hindi: पुणे जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग, जिला हॉस्पिटल औंध और पुणे महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से रविवार को पल्स पोलियो वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया।

इसका उ‌द्घाटन जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल के हाथों जिला हॉस्पिटल औंध में संपन्न हुआ। इस मौके पर विभिन्न विभागों के मेडिकल अधिकारी, कर्मचारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गजानन पाटिल ने कहा कि अपने परिसर के प्रत्येक बच्चे को पोलियों के दो बूंद पिलाना हर एक जिम्मेदार माता-पिता का कर्तव्य है। इस अभियान में कोई भी बच्चा वैक्सीनेशन से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों का पोलियो की खुराक जरुर दिलवाए।

कुछ भागों में अभी भी खतरा

  • इस अभियान के तहत पुणे जिले में कुल 5 लाख 76 हजार 497 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्र से 5 लाख 6 हजार 807 बालक, सांगवी क्षेत्र और पुणे महानगरपालिका शहरी भाग के 69 हजार 690 बालकों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने कहा कि देश पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। लेकिन विश्व के कुछ भागों में अभी भी पोलियो का खतरा बरकरार है।
  • ऐसे में हमारे बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है। स्वास्थ्य सेवा पुणे मंडल के उपसंचालक डॉ। भगवान पवार ने कहा कि "पोलिओ को मात करने के लिए हर घर और हर बच्चे तक पहुंचना आवश्यक है।
  • हमारी एक छोटी सी लापरवाही से किसी बच्चे का भविष्य अंधकारमय हो सकता है। सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और अपना जिला पोलियो मुक्त बनाए।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com