Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंद्रायणी नदी में बढ़ा प्रदूषण, दिख रहा पानी में सफेद छाग

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 27, 2023 | 06:47 PM
Follow Us
Follow Us:

पुणे: इंद्रायणी नदी (Indrayani River) वारकरियों के लिए एक श्रद्धास्थल है। संत ज्ञानेश्वर महाराज माऊली की समाधि आलंदी में है। इस वजह से आलंदी (Alandi) आने वाले प्रत्येक वारकरी इस नदी की पूजा आरती करते है। ऐसे में वारकरियों के लिए इंद्रायणी नदी का काफी महत्व हैं, लेकिन इस इंद्रायणी नदी के पानी पर सफेद छाग (White Foam) आने से नदी की पवित्रता पर खतरा पैदा हो गया है। इतना ही नहीं इससे परिसर के नागरिकों और वारकरियों के स्वास्थ्य के खतरा पैदा हो गया हैं।

इंद्रायणी नदी का उदगम लोनावला परिसर से हुआ है। यह नदी कई गांवों, शहरों को पार करते हुए आलंदी से आगे बहकर जाती है, लेकिन पिंपरी-चिंचवड के औद्योगिक सेक्टर के मैलायुक्त पानी इंद्रायणी नदी को प्रदूषित करते दिख रहे है। वारकरियों ने इसे लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, लेकिन प्रशासन की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस प्रदूषित पानी की वजह से इंद्रायणी नदी पर सफेद छाग बन गया है।

नागरिकों की शिकायतों का असर नहीं

इंद्रायणी नदी पहले से ही जलकुंभियों से घिरी है। इस पर अचानक से सफेद छाग आ जाने से नागरिकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। औद्योगिक सेक्टर और रासायन युक्त पानी छोड़ने को लेकर स्थानीय नागरिकों ने कई बार ज्ञापन सौंपा हैं, लेकिन इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है। इस वजह से इंद्रायणी नदी में अधिक प्रदूषण हो गया है। प्रदूषण की वजह से इंद्रायणी नदी किनारे रहने वाले नागरिकों को मच्छर, कीट की परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

पिंपरी-चिंचवड़ में गहराया जल संकट, 15% कटौती के बाद अब केवल 1 से 3 घंटे ही होगी पानी की सप्लाई

पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी

PMRDA के तहसील कार्यालयों की बदहाली उजागर, न सुविधाएं न अधिकारी; नागरिकों को मुख्यालय के लगाने पड़ रहे चक्कर

पिंपरी-चिंचवड़: 4500 करोड़ के कर्ज में डूबी PCMC में वीआईपी शौक पर खर्च, नियमों से महंगी गाड़ियां खरीदी

नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग

हर वर्ष आषाढी और कार्तिकी में इंद्रायणी नदी किनारे वैष्णव का मेला लगता है। इसमें राज्यभर से वारकरी आलंदी में ज्ञानेश्वर माऊली के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इंद्रायणी का यह रुख देखकर उन्हें काफी दुख हो रहा हैं। वारकरियों ने प्रशासन से इंद्रायणी को प्रदूषण मुक्त करने और वारकरियों को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक पानी देने की मांग की है।

Pollution increased in indrayani river white foam visible in the water

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2023 | 06:47 PM

Topics:  

  • Pimpri Chinchwad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.