Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

85 हजार की घूस लेते पुलिस उपनिरीक्षक का ‘पंटर’ गिरफ्तार

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Dec 31, 2021 | 04:10 PM

प्रतीकात्मक फोटो File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

पिंपरी: एक मामले में कार्रवाई न करने के लिए एक पुलिस उपनिरीक्षक (Police Sub-Inspector) के ‘पंटर’ को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पुणे (Pune) की टीम ने घूस (Bribe) लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। चाकण पुलिस थाने (Chakan Police Station) में यह कार्रवाई की गई। इस मामले में एसीबी ने पंटर को तो गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है, मगर पुलिस उपनिरीक्षक भाग निकलने में सफल रहा।  

अख्तर शेखावत अली शेख (35) ऐसा गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। एसीबी ने उसके साथ पुलिस उपनिरीक्षक सोमनाथ झेंडे के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 7, 7 अ, 12 के तहत चाकण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में एक 27 वर्षीय शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। 

रिश्वत में मांगे थे 70,000 रुपए

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के खिलाफ चाकन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपित उपनिरीक्षक झेंडे ने इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने एसीबी में इस बारे में शिकायत की। एसीबी ने बुधवार को मामले की जांच की।  आरोपी अख्तर ने उपनिरीक्षक झेंडे की ओर से 70,000 रुपये और खुद के लिए 15,000 रुपए की रिश्वत ली। एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए अख्तर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक झंडे भाग निकला। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस बल में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।  एसीबी पुणे इकाई के पुलिस उपाधीक्षक क्रांति पवार मामले की जांच कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर रोड रेज: साइड मांगने पर दी गालियां, टोका तो उतार दिया मौत के घाट; कामठी में सनसनीखेज वारदात

वर्धा में ‘स्पेशल 26’ का रियल ड्रामा! फर्जी IT ऑफिसर बनकर प्रोफेसर के घर डाली रेड, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

स्त्री बीज तस्करी: नासिक का डॉक्टर गिरफ्तार, रैकेट का पर्दाफाश, अंतरराष्ट्रीय गिरोह होने का संदेह

त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त करने की उठी मांग, श्रद्धालुओं की पिटाई पर अखाड़ा परिषद आक्रोशित

Police sub inspector punter arrested taking a bribe of 85 thousand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2021 | 04:10 PM

Topics:  

  • Crime
  • Pimpri
  • Police Sub-Inspector

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.