-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pmrda Wagholi Water Supply Pune Scheme Bhima River Wtp Tanker Free 2026
वाघोली के लिए बड़ी खुशखबरी: PMRDA की 23 करोड़ की जलापूर्ति योजना का पानी पहुंचा WTP, टैंकरों से मिलेगा छुटकारा
- Written By: रूपम सिंह
Pune Water Supply: पुणे के वाघोली में PMRDA की ₹23 करोड़ की जलापूर्ति योजना का पानी जल शुद्धीकरण केंद्र पहुंचा। 7 साल बाद पूरी हुई योजना, 2 महीने में घरों तक पहुंचेगा पानी।

वाघोली जलापूर्ति योजना (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wagholi Water Supply Project: पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की 23 करोड़ रुपये की वाघोली संवर्धित जलापूर्ति योजना का पानी आखिरकार स्थानीय जल शुद्धीकरण केंद्र में पहुंच गया है। पिछले 7 वर्षों से प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से लटकी इस योजना का पूरा होना वाघोली के विकास में मील का पत्थर है। भीमा नदी से आई इस योजना से क्षेत्र की गंभीर पानी की किल्लत दूर होगी। बकोरी रोड और वाघेश्वरनगर सहित हजारों नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा और टैंकरों से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।
पेयजल आपूर्ति के लिए थोड़ी और करनी होगी प्रतिक्षा
इस ऐतिहासिक सफलता के बावजूद नागरिकों को अपने घरों के नलों में प्रत्यक्ष रूप से पानी पाने के लिए अभी थोड़ा और धैर्य रखना होगा। पीएमआरडीए प्रशासन के आधिकारिक बयान के अनुसार संपूर्ण वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से सक्रिय करने में अभी 2 से 2.5 महीने का समय लगेगा। इस दौरान मुख्य पंप, मोटरों और 15,000 मीटर लंबी अंतर्गत पाइपलाइनों के रिसाव तथा दवाव की तकनीकी जांच पूरी की जाएगी।
सात साल के संघर्ष के बाद सफलता मिली
इस जलापूर्ति योजना की रूपरेखा सबसे पहले वर्ष 2011 में तैयार की गई थी। इसके बाद लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2018 में इसे आधिकारिक प्रशासनिक मंजूरी मिली और वर्ष 2019 में इसका प्रत्यक्ष ग्राउंड वर्क शुरू किया गया था। प्रशासन ने इस योजना को 2 वर्षों के भीतर ही पूरा करने का लक्ष्य रखा था। परंतु भूमि अधिग्रहण की जटिल समस्याएं, पाइपलाइन बिछाने में स्थानीय स्तर पर हुआ भारी विरोध हुआ। कई तकनीकी दिक्कतों के कारण यह योजना कुल 7 वर्ष तक अधर में लटकी रही।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना
BMC का बड़ा फैसला, पान-गुटखा खाकर आने वालों की अस्पताल में नो एंट्री, थूककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई
यह भी पढ़ें:- पुणे में 90% स्कूल बसें फिटनेस पास, बिना प्रमाणपत्र चल रहीं 800 गाड़ियों पर RTO की सख्ती
हजारों नागरिकों को टैंकर से छुटकारा
- पीएमआरडीए के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वढू बुद्रुक में भीमा नदी के बांध से 11 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन सफलतापूर्वक बिछाने में सफलता हासिल की है।
- 50 लाख लीटर दैनिक क्षमता की इस विशाल योजना से बकोरी रोड, वाघेश्वरनगर, विठ्ठलवाडी और मुख्य वाघोली गांव के हजारों नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे हर साल गर्मी के मौसम में और आम दिनों में होने वाली पानी के टैंकरों की दौड़धूप और आर्थिक लूट पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस परियोजना को गति देने के लिए पूर्व पार्षद रत्नमाला सातव ने शासन और प्रशासन के स्तर पर लगातार अनुवर्ती कार्रवाई की थी।
Pmrda wagholi water supply pune scheme bhima river wtp tanker free 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
Jul 19, 2026 | 10:41 PMजंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PMजिस मैदान पर रिटायर होने की थी चर्चा…वहीं से हिटमैन ने दिया जवाब! रोहित ने लॉर्ड्स में ठोका ऐतिहासिक शतक
Jul 19, 2026 | 10:37 PMPandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
Jul 19, 2026 | 10:18 PMकिसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PMHP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
Jul 19, 2026 | 10:14 PMहाई अलर्ट पर अमेरिका के 50,000 सैनिक… लगातार आठवें दिन ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला, IRGC का काम तमाम
Jul 19, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM
जम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM
मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM












