पुणे की Bus Service में बड़ा बदलाव! PMPML खरीदेगा 1000 नई CNG बसें

पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड यानी PMPML में आगामी समय पर कुछ अहम बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं। जिसमें बसों का रीरूट, 1000 नई बसों को खरीदना और इनकम बढ़ाने जैसी योजनाएं की जाने वाली है।
PMPML Recruitment Scam News
PMPML रिक्रूटमेंट स्कैम केस ( फाइल फोटो - सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Pune News In Hindi: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) आने वाले दिनों में अपनी बस सेवाओं में बड़े बदलाव करने जा रहा है। लगातार बढ़ते घाटे को कम करने और नागरिकों को अधिक सुलभ सेवा उपलब्ध कराने के मकसद से मंगलवार को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इनमें बस रूटों का पुनर्गठन, 1000 नई बसों की खरीद और डिपो की जमीनों का व्यावसायिक उपयोग कर इनकम बढ़ाने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में पुणे मनपा के आयुक्त और पीएमपीएमएल के संचालक नवल किशोर राम उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और पीएमआरडीए क्षेत्र में कई बस रूट लगातार नुकसान में चल रहे हैं। यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम होने से इन रूटों पर पीएमपीएमएल को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

स्वतंत्र सलाहकार किया जाएगा नियुक्त

  • इस स्थिति में सुधारने के लिए अब रूटों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए एक स्वतंत्र सलाहकार नियुक्त किए जाएगा, जो यह स्टडी करेगा कि कौन से रूट फायदेमंद हैं, किन रूटों का कम उपयोग हो रहा है और यात्रियों की वास्तविक संख्या कितनी है।
  • सलाहकार की रिपोर्ट के आधार पर नये सिरे से रूट तैयार किए जाएंगे। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1000 नई बसें खरीदने का निर्णय भी लिया है। बस सप्लाई करने वाली दो कंपनियों के प्रस्तावों पर विचार किया गया।
  • अधिकारियों का कहना है कि कम ब्रेकडाउन और बेहतर रखरखाव वाली कंपनी की बसों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यह भी तय हुआ है कि सभी नई बसें सीएनजी ईंधन पर चलेंगी ताकि प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके, बैठक में इलेट्रिक बसों के विकल्प पर भी चर्चा हुई।
  • विशेषज्ञों और अधिकारियों की यह राय है कि मौजूदा समय में इलेट्रिक बसें आर्थिक दृष्टि से किफायती नहीं हैं।
  • इसके रखरखाव का खर्च अधिक है। इस वजह से अभी फिलहाल सीएनजी बसों की ही खरीदी की जाएगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com