Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PMC ने जमा कराए चार हजार विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 25, 2022 | 04:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) ने 10 वीं और 12 वीं कक्षा के मेधावी छात्रों (Students) को पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति (Scholarship) की राशि 4, 000 विद्यार्थियों के खातों में जमा कर दी गई है। शेष छात्रों के बिल तैयार हैं, अगले एक या दो दिनों में छात्रवृत्ति की राशि सभी छात्रों के खाते में जमा कर दी जाएगी। ऐसी जानकारी पीएमसी प्रशासन (PMC Administration) द्वारा दी गई।

महानगरपालिका की सीमा के भीतर रहने वाले 10वीं कक्षा के छात्रों को भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद और 12 वीं कक्षा के छात्रों को लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे आर्थिक सहायता योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके लिए सामान्य वर्ग के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 80% से अधिक अंक होने चाहिए, जबकि पिछड़े वर्ग के छात्रों और 40% विकलांगता वाले छात्रों को 65% से अधिक अंक प्राप्त करने चाहिए।

इस बार साढ़े पंद्रह हजार से अधिक ने किया आवेदन

इस साल 10 वीं के 7,878 और 12वीं के 8.096 छात्रों ने इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इन सभी आवेदनों की जांच कर 15 हजार 974 पात्र छात्रों के बिल तैयार कर लिए गए हैं। पिछले दो दिनों में चार हजार छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति जमा की गई है। शेष 11,000 छात्रों के खातों में अगले एक या दो दिनों में छात्रवृत्ति जमा कर दी जाएगी। ऐसी जानकारी पीएमसी प्रशासन ने दी।

सम्बंधित ख़बरें

खराड़ी बुलडोजर एक्शन: बिल्डर के लिए चला बुलडोजर? मनपा की कार्रवाई पर सवाल

Pune News: डोली उठने से 4 दिन पहले दुल्हन किडनैप, मां और भाई की आंख में मिर्ची डालकर अपहरणकर्ता हुए फरार

पुणे मेट्रो फेज-2 का बड़ा अपडेट: PCMC से निगडी रूट के लिए करोड़ों का टेंडर जारी, जानें कब तक शुरू होगा सफर?

दुनिया के इन 10 शहरों में लगता है सबसे लंबा जाम, ट्रैफिक के मामले में दिल्ली-मुंबई से भी आगे हैं ये 2 सिटी

Pmc deposited scholarship in the account of four thousand students

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2022 | 04:40 PM

Topics:  

  • PMC Administration
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.