Pimpri Chinchwad में दूषित नदी जल पर सख्ती, पंकजा मुंडे ने किया निरीक्षण
Pimpri Chinchwad में पवना और इंद्रायणी नदियों के बढ़ते प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने निरीक्षण किया। करीब 35 लाख लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ने से प्रशासन सतर्क हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पंकजा मुंडे (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad River Pollution: पिंपरी-चिंचवड की जीवनदायिनी मानी जाने वाली पवना और इंद्रायणी नदियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने शुक्रवार को शहर का दौरा किया।
इंद्रायणी नदी पर स्थित निघोजे बांध का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदियों में शहरी और औद्योगिक अपशिष्ट (सीवेज) सीधे मिलने के कारण पानी अत्यधिक दूषित हो गया है, जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
📍आकुर्डी. आकुर्डी येथील पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरणच्या मुख्यालयात इंद्रायणी आणि पवना नदी प्रदूषणावर उपाययोजना करण्यासाठी आज महत्वपूर्ण बैठक घेतली.या बैठकीत वेगवेगळ्या उपाय योजनांचे सादरीकरण देखील करण्यात आले. या बैठकीस आ. उमा खापरे, आ. शंकर जगताप, महापौर रवी लांडगे, डॉ.… pic.twitter.com/WB5kQygajS — Pankaja Gopinath Munde (@Pankajamunde) April 10, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्याज के गिरते दामों पर किसान का अनोखा विरोध, कहा- खेती नहीं चल रही तो गांजा की खेती की इजाजत दें
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
NDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
शहर की लगभग 35 लाख आबादी इन नदियों पर निर्भर है। इस गंभीर मुद्दे को भाजपा विधायक महेश लांडगे ने विधानसभा सत्र के दौरान ‘लक्षवेधी सूचना’ के जरिए उठाया था, जिसके बाद मंत्री ने यह दौरा किया।
लांडगे ने प्रदूषण रोकने का खाका किया प्रस्तुत
दौरे के दौरान विधायक महेश लांडगे ने प्रदूषण रोकने के लिए तत्काल और दीर्घकालीन उपायों का खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने मांग की कि महानगरपालिका में शामिल नए गांवों में पवना नदी पर तत्काल एसटीपी (STP) प्लांट लगाए जाएं और किवले के लंबित 20 एमएलडी एसटीपी प्रोजेक्ट के लिए सरकारी प्रस्ताव (GR) तुरंत जारी किया जाए।
📍 रावेत रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन. आज रावेत येथील 'रॉ वॉटर पंपिंग स्टेशन'ला भेट देऊन पवना नदीच्या प्रदूषण सद्यस्थितीची प्रत्यक्ष पाहणी केली. नदीपात्रात वाढलेली जलपर्णी आणि सांडपाण्यामुळे होणारे प्रदूषण ही गंभीर बाब आहे. नागरिकांना शुद्ध पाणी मिळावे आणि नदीचे पर्यावरण टिकून राहावे,… pic.twitter.com/3nJviwZutL — Pankaja Gopinath Munde (@Pankajamunde) April 10, 2026
Pimpri Chinchwad का किया निरीक्षण
साथ ही, रावेत और निघोजे बाधों पर आधुनिक ‘एरेटर’ लगाने और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में साल भर के भीतर एसटीपी शुरू करने का सुझाव दिया। इस मौके पर महापौर रवि लांडगे, विधायक शंकर जगताप, उमा खापरे, अमित गोरखे, निगमायुक्त डॉ विजय सूर्यवंशी और पीएमआरडीए के आयुक्त अभिजीत चौधरी सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एमआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :- Pune FDA की छापेमारी में नकली आम पल्प का पर्दाफाश, 3800 किलो से ज्यादा माल जब्त
पिंपरी-चिंचवड़ के करीब 40 लाख नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से रावेत और निघोजे बांधों में पानी के प्रदूषण का मुद्दा बेहद गंभीर हो गया है। इसके लिए हम मनपा, पीएमआरडीए और राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं।
– महेश लांडगे, विधायक
