Pimpri Chinchwad में BRT लेन पर अवैध कब्जा, बस सेवा की रफ्तार पर ब्रेक
BRT Lane Encroachment in Pimpri Chinchwad: पिंपरी-चिंचवड़ में BRT लेन में निजी वाहनों की घुसपैठ बढ़ गई है। इससे बस सेवा प्रभावित हो रही है और यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम बीआरटी लेन (सौ. सोशल मीडिया )
Pimpri Chinchwad BRT Lane: पिंपरी-चिंचवड़ शहर में सार्वजनिक परिवहन को गति देने के उद्देश्य से बनाए गए बस रैपिड ट्रांजिट (बीआरटी) लेन अब अव्यवस्था का केंद्र बन गए हैं।
पुणे महानगर परिवहन महामंडल (पीएमपीएमएल) की बसों के लिए आरक्षित इन गलियारों में निजी वाहनों की अवैध घुसपैठ से सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।
आलंदी, वाकड, भोसरी और निगडी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक धड़ल्ले से इन मार्गों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल बसों की रफ्तार धीमी हो रही है, बल्कि यात्रियों का सफर भी जोखिम भरा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा: 22 अवैध पंजीयन, 19 बिल्डर और जमीन मालिकों पर कार्रवाई
पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
महाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Pimpri Chinchwad में निजी वाहनों का बढ़ा हस्तक्षेप
निजी वाहनों के इस हस्तक्षेप के कारण बस चालकों को परिचालन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक या स्थानीय व्यापारी अपनी सुविधा के लिए आरक्षित मार्गों पर ही गाड़ियां पार्क कर देते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका सदैव बनी रहती है।
Pimpri Chinchwad महानगर पालिका ने ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने और सीसीटीवी निगरानी जैसे कई कड़े कदम उठाए, लेकिन निरंतर बढ़ती घुसपैठ इन उपायों की विफलता को दर्शाती है। इसका सीधा खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि बसें समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे नौकरीपेशा वर्ग का समय सारणी (शेड्यूल) पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad में नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, मानसून से पहले बड़ी कार्रवाई
पुलिस गश्त बढ़ाना जरूरी
अवैध वाहनों पर सख्त टोइंग कार्रवाई, भारी जुर्माना और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित की जाए ताकि बीआरटी सेवा अपनी मूल सुगमता और सुरक्षा के साथ संचालित हो सके,
– स्थानीय यात्री
