अमरावती शहर में जल्द होगी सीसीटीवी की निगरानी, योजना 128 करोड़ रुपयों का अत्याधुनिक प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू

अमरावती में 128 करोड़ रुपये की सीसीटीवी निगरानी योजना शुरू होगी, जिससे शहर की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
amrawati-359
Published on
Updated on

Amravati News: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चोरीडकैती और यातायात की समस्याओं से निपटने के लिए अमरावती को पूरी तरह से सीसीटीवी निगरानी तंत्र से लैस करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. शासन के पास 128 करोड़ रुपये के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भेजा गया है. परियोजना के शुरू होने के बाद शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे डिजिटल नजर रखी जा सकेगी.

मनपा के बजट सत्र में सीसीटीवी नेटवर्क पर विस्तार से चर्चा के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग ने प्रस्ताव भेजा था. राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे के लगातार प्रयासों और गृह विभाग के सहयोग से इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की गई. जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी शहर की सुरक्षा के लिए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सहयोग से अब यह योजना धरातल पर उतरने को तैयार है.

केवल 56 स्थानों पर ही कैमरे

वर्तमान में शहर के कुछ ही प्रमुख स्थानों जैसे शेगाव नाका, वेलकम पॉइंट, राजकमल चौक, कथोरा रोड, इर्विन चौक और राजापेठ फ्लाईओवर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. शहर के विस्तार को देखते हुए यह व्यवस्था काफी अधूरी थी, जिसे अब पूरे शहर में फैलाया जाएगा.

घटनाओं ने बढ़ाई सीसीटीवी की जरूरत

हाल के दिनों में कांता नगर और रेवसानवसारी क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के साथसाथ वरुड नगरमहादेव खोरी और गणेश हिल्स क्षेत्र में तेंदुए की हलचल सीसीटीवी में कैद हुई थी. इन घटनाओं के बाद पूरे शहर में सीसीटीवी नेटवर्क की मांग और तेज हो गई थी.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल सुरक्षा

शहर के साथसाथ ग्रामीण क्षेत्रों को भी डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा गया है. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय के तहत आने वाले 31 पुलिस स्टेशन, 7 उपविभागीय कार्यालय और नियंत्रण कक्ष को CCTNS प्रणाली से जोड़ा गया है, जिससे अपराधों की जांच और समन्वय में आसानी होगी.

अपराध पर लगेगा अंकुश

राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि यह प्रोजेक्ट अमरावती के विकास और सुरक्षा की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. इससे अपराधों पर लगाम लगेगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com