File Photo
पुणे: नकली पुलिस अधिकारी (Fake Police Officer) द्वारा असली क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मी से विवाद कर बदतमीजी करने का मामला प्रकाश में आया है। उसने अपनी दोपहिया वाहन पर पुलिस का सिंबल लगाकर शासन से ठगी की है। मामले में क्राइम ब्रांच (Crime Branch ) ने सम्बंधित नकली पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी का नाम सिद्धेश्वर सुभाष नागरे (33) है। मामले में पुलिस सिपाही सचिन पवार (33) ने लोणीकंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 (Crime Branch Unit-6) में ड्यूटी पर है, जबकि मूल रूप से बुलढाणा का रहने वाला आरोपी बेरोजगार है।
वह हाल ही में पुणे आया। इससे पहले वह रायगढ़ में था। उस समय उसने बाइक एक व्यक्ति को बेच दी थी। बाइक बिना दिए वह क्रेता से पैसे लेकर पुणे आ गया। संबंधित व्यक्ति उसकी तलाश में पुणे आया। शहर में उसकी तलाश की। इसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट छह के पुलिस अधिकारियों की मदद से उसके घर गया। उस समय सिद्धेश्वर ने शिकायतकर्ता सचिन पवार को सहायक पुलिस निरीक्षक बता कर बदतमीजी की। जब उससे अपना आई कार्ड दिखाने के लिए कहा गया, तो वह उनकी ओर दौड़ा और सरकारी काम में बाधा डाली। उसकी बाइक पर पुलिस का सिंबल भी नजर आया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर गणेश माने के मार्गदर्शन में की गई है।