Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PCMC Election में ‘आप्पा’ का गढ़ बचाना भाजपा के लिए चुनौती, नितिन कालजे का किला खतरे में?

Maharashtra Local Body Election: पीसीएमसी चुनाव में चहोली वार्ड-3 भाजपा के लिए सबसे कठिन सीट बनती दिख रही है। बदले समीकरण और दलबदल से मुकाबला बेहद रोचक होगा।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 15, 2025 | 02:09 PM

पिपरी-चिंचवड मनपा (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (पीसीएमसी) के अगले आम चुनाव में कड़ी टक्कर दिखाई दे सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए इस बार चहोली (वार्ड 3) का मैदान कड़े मुकाबले वाला बनने जा रहा है।

2017 के पिछले चुनाव में, यह वार्ड भाजपा के पूर्व महापौर नितिन कालजे के नेतृत्व में एक मजबूत गढ़ बनकर उभरा था, जिसे ‘आप्पा’ का वर्चस्व कहा जाता था। हालांकि, पिछले आठ वर्षों में यहां के राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने इस वार्ड में अपने संगठन को मजबूत किया है, जिससे इस बार भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रखने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

बदले हुए राजनीतिक समीकरण का होगा असर

2017 के चुनाव में वार्ड 3 की कुल जनसंख्या 51,628 (2011 की जनगणना के अनुसार) थी, जिसमें 6,828 अनुसूचित जाति और 1,075 अनुसूचित जनजाति के मतदाता थे। उस समय की तीन भाजपा लहर में, वार्ड की चार सीटों में से भाजपा ने तीन पर जीत हासिल की थी, जबकि एक सीट राकांपा के खाते में गई थी।

तत्कालीन भाजपा के उम्मीदवार नितिन कालजे 10,593 वोट पाकर पिंपरी-चिंचवड़ के पहले भाजपा महापौर बने थे। उन्होंने शिवसेना के धनंजय आल्हाट को हराया था। आल्हाट अब शिवसेना (ठाकरे गुट) में हैं। इसी तरह, ‘ब’ गुट से सुवर्णा बुर्ड ने 10,335 वोट लेकर राकांपा की मंदा आल्हाट को पराजित किया था।

वहीं, ‘ड’ गुट की सामान्य सीट से भाजपा के लक्ष्मण सस्ते (9,183 वोट) ने राकांपा के संजय पठारे को हराया था। हालांकि, लक्ष्मण सस्ते ने 2022 के महापालिका चुनाव से पहले राकांपा में प्रवेश कर लिया है, जो भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।

नए चेहरे पर भाजपा का दांव

वार्ड में बदले हुए आरक्षण और लक्ष्मण सस्ते के पाला बदलने से भाजपा को नए चेहरों पर दांव लगाना पड़ सकता है। वहीं, आल्हाट के अनुसार, प्रशासनिक उदासीनता और नागरिक सुविधाओं की कमी सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ एक मजबूत एंटी-इनकम्बेसी पैदा कर सकती है। हालांकि, पूर्व महापौर नितिन कालजे विकास कार्यों और विधानसभा में मिली बढ़त के आधार पर चारों सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-  Pune: भोर-महाड रोड पर अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई, 80 संपत्ति मालिकों को नोटिस

चुनाव लड़ने के उम्मीदवार

नितिन कालजे, धनंजय आल्हाट घनश्याम खेडकर, सुवर्णा बुडे, सचिन तापकीर, योगेश तापकीर, शैला मोलक, प्रीति तापकीर, गणेश सस्ते और लक्ष्मण सस्ते।

Pcmc election chaholi ward 3 bjp ncp shiv sena

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 02:09 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

2 मंत्री, 10 विधायक और 1355 कर्मचारी शीतकालीन सत्र में पड़े बीमार, नागपुर की ठंड नहीं आई रास

2

Sambhajinagar: प्रभाग 1 से 29 तक की फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित, चुनावी तैयारियां तेज

3

Nagpur: फेल हो गई महाराष्ट्र सरकार की ‘विमुस योजना’, ग्रामीण विवाद बढ़े, पुलिस स्टेशनों पर बढ़ा दबाव

4

Pune: भोर-महाड रोड पर अतिक्रमणों पर बड़ी कार्रवाई, 80 संपत्ति मालिकों को नोटिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.