स्वास्थ्य विभाग भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एक गिरफ्तार
- Written By: संतोष मिश्रा
File Photo
पुणे: राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ग्रुप डी के पदों की भर्ती के लिए 31 अक्टूबर को लिखित परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा का पेपर लीक (Paper Leak) कर सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से पब्लिश किया गया था। इस मामले की जांच पुणे साइबर पुलिस (Pune Cyber Police) कर रही है। इस मामले में पुलिस ने नेवल डॉकयार्ड में नाविक के रूप में कार्यरत एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrested) किया है। जांच में पता चला है कि वह आरोपी के संपर्क में था। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रकाश दिगंबर मिसाल (40) है। उसे कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।
इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य प्रशासकीय अधिकारी स्मिता कारेगावकर ने शिकायत दी है। इसके अनुसार साइबर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इससे पहले विजय प्रह्लाद मुर्हाडे (29), सुरेश रमेश जगताप (28), संदीप शामराव भुतेकर (38), अनिल दगडू गायकवाड (31), बबन बाजीराव मुंढे (48) को गिरफ्तार किया गया है।
मोबाइल और सिम कार्ड जब्त
गिरफ्तार किए गए प्रकाश मिसाल का मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किया गया। उसने और किसी को पेपर भेजा है क्या? इसकी जांच करना। इसके साथ ही मिसाल को पेपर पहुंचानेवाले आरोपी की भी जानकारी लेनी है। गिरफ्तार आरोपी पेपर प्राप्त करने के लिए साथ ही पेपर वितरण करने के लिए और कितने साथियों के संपर्क में था, इसकी जांच करने, आरोपी से मूल हाथ से लिखा प्रश्नोत्तर स्वरूप का पेपर जब्त करना, उसी तरह से हस्ताक्षर के नमूने लेना, यह दलील देकर सहायक सरकारी वकील विजयसिंह जाधव ने कोर्ट से पुलिस कस्टडी की मांग की। इसके अनुसार कोर्ट ने आरोपी को 10 दिन तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कथित मटका कारोबार पर कार्रवाई की मांग, विधायक संजय खोड़के ने दी अनशन की चेतावनी
भंडारा में सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Gondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मदद करनेवाले दो एजेंट फरार
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भुतेकर सेवानिवृत्त जवान है। वह 2019 में सेना से रिटायर हुआ है। वह औरंगाबाद में सैन्य भर्ती पूर्व प्रशिक्षण देनेवाली नवस्वराज्य नाम से करियर अकेडमी चलाता है। वहीं मिसाल डॉकयार्ड में नाविक है। मिसाल का एक रिश्तेदार बीड में शिक्षक है। उसके पास से मिसाल को पेपर मिला था। मिसाल ने वह पेपर तीन एजेंट और भुतेकर को दिया था। दोनों ने उम्मीदवार को सुबह 6 बजे बुलाकर 92 प्रश्न और उसके उत्तर याद करा दिए। मिसाल ने एजेंट के माध्यम से चाकण परिसर में 30 उम्मीदवार को बुलाकर प्रश्न-उत्तर बताए। वहीं भुतेकर ने 23 छात्रों को प्रश्न-उत्तर याद कराया। मिसाल को मदद करनेवाले दो एजेंट फरार है।
