(प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुणे: महाराष्ट्र में यौन उत्पीड़न के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब पुणे से सामूहिक दुष्कर्म की एक और खबर सामने आई है। पुणे में 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रहा है। दाे संदिग्धों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर तलाशी अभियान के लिए रवाना कर दिया है।
पुणे के बाहरी इलाके में 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन अक्टूबर की रात युवती अपने पुरुष मित्र के साथ बोपदेव घर इलाके में गई थी, इस दौरान तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:– नासिक: विस्फोटक लोड कर रहे थे जवान, तभी हुआ जोरदार धमाका, दो अग्निवीरों की मौत
पुणे के सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पहले पुलिस ने कहा था कि तीनों आरोपियों ने लड़की अपने पुरुष मित्र के साथ बाहर गई थी इस दौरान 3 आरोपियों ने पहले पीड़ित के पुरुष मित्र की पिटाई की। इसके बाद युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुणे पुलिस ने 21 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के संदिग्धों को पकड़ने के लिए 60 से अधिक टीम गठित की थीं। साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी देने पर 10 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:– पुणे रेल मंडल ने लिया बड़ा एक्शन, बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों से लाखों में वसूला जुर्माना